फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   210 applications received under Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana

Sonipat News: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 210 आवेदन मिले

Thu, 31 Jul 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 31 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
210 applications received under Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana
फोटो 01: सोनीपत के गांव अटेरना में शिविर के दौरान लगाए गए स्टाल का निरीक्षण करते पद्मश्री कंवल
सोनीपत। पंजाब नेशनल बैंक के लीड बैंक कार्यालय की ओर से आरोह फाउंडेशन के सहयोग से गांव अटेरना में ग्रामीणों को बैंकों से संबंधित योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 210 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें पद्मश्री कंवल सिंह चौहान, हरियाणा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) के डीजीएम जोगिंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

डीजीएम जोगिंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) का मुख्य फोकस नामांकन और दावों का डिजिटलीकरण और सरलीकरण करना रहा है। ऑनलाइन जन सुरक्षा पोर्टल ने नागरिकों के लिए बैंक शाखा या डाकघरों में जाए बिना नामांकन करना संभव बना दिया है। दावों की प्रक्रिया डिजिटल बनाने से तेजी से निपटान सुनिश्चित हुआ है।
विज्ञापन

आरोह फाउंडेशन के राज्य प्रमुख प्रदीप ने बताया कि योजनाओं का उद्देश्य समाज के गरीब और वंचित वर्गों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। इस दौरान डिजिटल धोखाधड़ी से संबंधित छह शिकायतों पर चर्चा की और इन्हें समाधान के लिए आरबीआई प्रकोष्ठ को भेजा गया। इसके अलावा दो शिकायतों का मौके पर आरबीआई प्रतिनिधियों और लीड बैंक कार्यालय की तरफ से समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीआई अधिकारी आकाश और राज सिंह ने लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने के लिए विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पानीपत सर्कल प्रमुख अभय सिंह, लीड बैंक प्रबंधक (एलडीएम) हरीश वर्मा, राजकुमार, सरपंच रविंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed