फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रिंस मितल चेयरमैन तो अनुज मंगला बने सीए एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन

प्रिंस मितल चेयरमैन तो अनुज मंगला बने सीए एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन

Wed, 27 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रिंस मितल चेयरमैन तो अनुज मंगला बने सीए एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन
प्रिंस मित्तल चेयरमैन, अनुज मंगला बने सीए एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीए एसोसिएशन भवन दिल्ली रोड पर मंगलवार को एनआईआरसीएफ के सदस्यों की बैठक हुई। जहां सीए एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सीए प्रिंस मित्तल को संस्था का चेयरमैन नियुक्त किया गया। जबकि अनुज मंगला को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। सरस जैन को सचिव, राजेश अरोड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं पंकज को कार्यकारिणी सदस्य का पद दिया गया। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

चेयरमैन प्रिंस मित्तल ने कहा कि उनका लक्ष्य संस्था को ज्यादा आगे तक पहुंचाना है। संस्था से जुड़े हुए लोगों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा वह तैयार रहेंगे। इस दौरान एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन प्रवीन मदान ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी ने मुख्य मुद्दों पर चर्चा की। सीए एसोसिएशन की स्वयं की भूमि की प्रक्रिया पर कार्य किया जाएगा। मासिक पत्रिका प्रकाशित की जाएगी। सीए मेंबर व सीए स्टूडेंट सेमिनार को अधिक प्रभावित करने पर ध्यान दिया जाएगा और स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर ध्यान दिया जाएगा। इस दैरान विनोद जैन, संजय गर्ग, भूपेश खन्ना, अमित गोयल, युद्धवीर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed