{"_id":"59a1c9ff4f1c1bf51e8b49f7","slug":"201503775231-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़कें, बंद पड़ी स्ट्रीट लाईटें दे रही हादसों का न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़कें, बंद पड़ी स्ट्रीट लाईटें दे रही हादसों का न्यौता
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। एचएसआईआईडीसी बड़ी में मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते फैक्ट्री संचालकों के साथ कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां की टूटी पड़ी सड़कें और बंद पड़ी लाइटें हादसों को न्यौता दे रही है। प्रशासन व अधिकारी सड़कें ठीक कराने में कोई रुचि नहीं ले रहे।
फैक्ट्री संचालकों का कहना है कि क्षेत्र में टूटी हुई सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है। रात के समय स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं काफी बढ़ रही हैं। उन्होंने एचएसआईडीसी प्रशासन के आला अधिकारियों से इस बारे में कई बार शिकायतें भी की है लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में फैक्ट्री संचालकों के साथ कर्मचारी भी परेशानियां झेलने को मजबूर हो रहे हैं।
फैक्ट्री संचालक अमित कुमार ने बताया कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगी अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद होने की वजह से रात के समय वहां से गुजरना खतरे से कम नहीं होता। रात के समय सड़क दुर्घटना का डर तो बना ही रहता है इसके साथ-साथ अंधेरे का फायदा उठाते हुए कई लुटेरे लूटपाट जैसी घटनाओं को भी अंजाम देने से पीछे नहीं हटते। एचएसआईडीसी प्रशासन को फैक्ट्री संचालकों व कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विकास शर्मा ने बताया कि बड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया फेस-2 में अधिकतर सड़के क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हैं। सड़कें टूटी होने के कारण आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। दुपहिया वाहन चालक कई बार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। फैक्ट्री संचालकों ने एचएसएसआईडीसी प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करवाने की मांग की है।