फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सीआरपीएफ समेत कई स्थानों पर मनाया स्वतंत्रता दिवस

सीआरपीएफ समेत कई स्थानों पर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Thu, 17 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ समेत कई स्थानों पर मनाया स्वतंत्रता दिवस
सोनीपत। खेवड़ा के सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में 71वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर डीआईजी ओंकार सिंह चाड़क ने क्वार्टर गार्ड पर सलामी लेकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद सीआरपीएफ के शहीदों को सम्मान दिया गया। वहीं शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही डीआईजी ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में कबड्डी मैच भी करवाया गया। इस अवसर पर रिजनल कावा अध्यक्ष रेखा चाड़क सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सब्जी मंडी स्थित दी सोनीपत अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लि. में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंक का स्थापना दिवस मनाया। मुख्यातिथि एआरसी एस वीरेंद्र सिंह का बैंक के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी विनोद जैन ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर चेयरमैन एसके जैन, निदेशिका शांता जैन, वीरभान गुप्ता, प्रमोद भगत, दीपक कुच्छल, राजेश कुमार, जयकंवार जैन, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मानव अधिकार संरक्षण संघ की ओर से गांधी चौक पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संघ के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार तारा चंद राणा ने ध्वजारोहण किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत, प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद कटारिया, सतीश कुमार जैन, सुदर्शन गर्ग, राजेंद्र बंसल, गौरव शर्मा आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed