फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   200 sanitation workers arrived at the Cooperative Minister's office carrying brooms.

Sonipat News: झाड़ू लेकर सहकारिता मंत्री के कार्यालय पहुंचे 200 सफाई कर्मी

Mon, 07 Sep 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
200 sanitation workers arrived at the Cooperative Minister's office carrying brooms.
फोटो - सोनीपत रोड पर जुलूस निकालते हुए कर्मचारी। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने रविवार को झाड़ू लेकर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के कार्यालय के सामने विरोध किया। कार्यालय में मंत्री के न होने पर उनके पीए को ज्ञापन दिया। एक माह से हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जुलूस सोनीपत रोड स्थित कैनाल रेस्ट हाउस से शुरू होकर सहकारिता मंत्री के कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की ओर से लगाई गई एस्मा की प्रतियां जलाकर रोष जताया। जुलूस में गोहाना के अलावा सोनीपत, खरखौदा और रोहतक से करीब 200 कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

कर्मचारियों का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ की गोहाना इकाई के प्रधान प्रेम कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी एक माह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। मई में हुए आंदोलन के दौरान सरकार ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद मांगों पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हड़ताल के चलते शहर में कचरे का उठान नहीं हो रहा है। कर्मचारियों ने इसी के विरोध में रविवार को झाड़ू लेकर जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और ठेकेदारी प्रथा बंद करना शामिल है। इस अवसर पर राजपाल बहादुरगढ़, राजीव खत्री, राकेश सांवरिया, संभूत, भारत कंडेरा, शालू, देशराज, सुरेश यादव, सुनीता, सुंदर सिंह, तिलक राज, बीरमति, सुनीता और सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed