फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   200 petrol pumps of the district remained closed for 12 hours in protest against looting, loss of 14 crores

लूटपाट के विरोध में 12 घंटे बंद रहे जिले के सभी 200 पेट्रोल पंप, 14 करोड़ का नुकसान

Sat, 27 Aug 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
200 petrol pumps of the district remained closed for 12 hours in protest against looting, loss of 14 crores
सोनीपत। फिलिंग स्टेशनों पर कुल्हाड़ी गैंग की वारदात के विरोध में शुक्रवार को पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने 12 घंटे तक हड़ताल रखी। हड़ताल के दौरान 200 पेट्रोल पंप सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद रहे। एसोसिएशन ने पहले 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन बाद में विधायक मोहन लाल बड़ौली के माध्यम से गृहमंत्री अनिल विज से हुई बातचीत व जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर 12 घंटे बाद ही हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। हड़ताल से करीब 14 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं सरकार को भी करीब साढ़े पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं 12 घंटे तक पेट्रोल-डीजल व सीएनजी नहीं मिलने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हालांकि शाम छह बजे हड़ताल समाप्त होने से वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

फिलिंग स्टेशनों पर कुल्हाड़ी गैंग के बाइक सवार बदमाश लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 11 अगस्त से 24 अगस्त के बीच चार फिलिंग स्टेशन पर वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। जिसमें तीन से नकदी लूटी गई और एक पर विरोध के बाद बदमाश भाग खड़े हुए थे। इसके विरोध में पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने वीरवार को बैठक कर शुक्रवार सुबह से 24 घंटे की हड़ताल का एलान किया था। इसके चलते शुक्रवार सुबह सभी 200 फिलिंग स्टेशन बंद कर दिए गए। जिसके चलते दिनभर वाहन चालक पेट्रोल-डीजल व सीएनजी लेने के लिए परेशान रहे। पेट्रोल पंपों के बाहर वाहनों की लाइन लगी रही। केवल एंबुलेंस-अग्निशमन आदि आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को ही हड़ताल में छूट दी गई थी। कई लोग वाहन में पेट्रो पदार्थ नहीं होने से अपने गंतव्य की तरफ नहीं जा सके।
विज्ञापन

फिलिंग स्टेशन संचालक व पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी विनोद गुलिया ने बताया कि 12 घंटे की हड़ताल से करीब 14 करोड़ का नुकसान हुआ है। सोनीपत में रोजाना 15 लाख लीटर डीजल, पांच लाख लीटर पेट्रोल व हजारों किलो सीएनजी की बिक्री होती है। 12 घंटे हड़ताल से करीब 14 करोड़ का नुकसान हुआ, जिसमें सरकार को भी साढ़े पांच करोड़ से अधिक का नुकसान टैक्स के रूप में हुआ है। उन्होंने जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
गृहमंत्री के आश्वासन पर 12 घंटे में खत्म की हड़ताल
जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रधान प्रविंद्र खत्री ने बताया कि हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की शुक्रवार शाम को राई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहनलाल बडौली के माध्यम से गृहमंत्री अनिल विज से मोबाइल पर बातचीत हुई। गृहमंत्री ने पेट्रोल पंप पर कारोबार के लिए सुरक्षा का पूरा भरोसा देने के साथ ही लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन के बाद हड़ताल को 12 घंटे बाद शाम को छह बजे खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed