फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 acres of wheat crop submerged due to breakage of Juaan Minor

Sonipat News: जुआं माइनर टूटने से डूबी 20 एकड़ गेहूं की फसल

Tue, 10 Mar 2026 08:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Mar 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
20 acres of wheat crop submerged due to breakage of Juaan Minor
फोटो : सोनीपत के गांव नकलोई में जुआं माइनर के टूट जाने से गेहूं के खेतों में बहता पानी। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव नकलोई में जुआं माइनर टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। इससे करीब 20 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पानी में डूब गई। किसानों का कहना है कि पानी भरने से गेहूं की फसल को नुकसान होगा। यह समय गेहूं की फसल के पकने का है।
सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और माइनर के टूटे हिस्से को ठीक करने का काम शुरू कर दिया। विभाग के कर्मचारियों की ओर से मिट्टी और अन्य सामग्री की मदद से टूटे हुए हिस्से को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि पानी का बहाव रोका जा सके।
विज्ञापन

प्रभावित किसान विकास शर्मा, कृष्ण दहिया, प्रवीन, बलराज, हरिओम, अन्नू व बालकिशन शर्मा ने बताया कि उनकी करीब 20 एकड़ फसल में पानी भरा है। इससे पैदावार पर असर पड़ सकता है। किसानों ने मांग की कि जल्द से जल्द माइनर की मरम्मत कर पानी की निकासी करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed