फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2 lakhs and papers stolen from delhi fire dept employee

अग्निशमन कर्मी के घर से दो लाख रुपये की नकदी व रजिस्ट्री के कागजात ले गए चोर

Thu, 17 Nov 2022 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
2 lakhs and papers stolen from delhi fire dept employee
सोनीपत। अग्निशमन विभाग दिल्ली के कर्मचारी के सेक्टर-23 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर में घुसकर चोर दो लाख रुपये की नकदी व घर की रजिस्ट्री चोरी कर ले गए। तड़के करीब पौने चार बजे पड़ोसियों को उनके घर में चोर घुसे होने का शक हुआ तो उन्होंने ड्यूटी पर गए अग्निशमन विभाग कर्मी को फोन कर सूचना भी दी। हालांकि पड़ोसी उनके घर गए तो चोर वहां से निकलकर भाग गए। चारों चोरों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह अग्निशमन विभाग दिल्ली में कार्यरत है। उनकी ड्यूटी दिल्ली के बवाना स्थित कार्यालय में है। वह घर से ड्यूटी पर चले गए। उनके परिवार के अन्य सदस्य उनके दिल्ली के रोहिणी स्थित फ्लैट पर गए हुए थे। घर पर ताला लगा था। तड़के करीब पौने चार बजे पड़ोस में रहने वाली रेनू ने उनके मोबाइल पर फोन कर सूचना दी कि आपके घर से कुछ आवाज आ रही हैं। उन्हें लगता है कि चोर घुसे हुए हैं। जिस पर उन्होंने पड़ोसियों से उनके घर जाने को कहा। जब वे उनके घर गए तो चारों युवक वहां से निकलकर भाग गए। पड़ोसियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। वह ड्यूटी से अपने घर पहुंचे तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने देखा कि स्टोर में रखी अलमारी से चोर दो लाख रुपये की नकदी और उनके घर की रजिस्ट्री के कागजात चोर ले गए हैं। उन्होंने मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। एक सीसीटीवी में संदिग्ध दिख रहे हैं, लेकिन चेहरे पर कपड़ा होने के कारण पहचान में नहीं आ रहे। पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर सुबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि पैतृक गांव रोहट में उनकी जमीन है। जिसका धान बेचने के बाद एक लाख रुपये मिले थे। वह स्टोर में अलमारी के अंदर रख दिए थे। एक लाख रुपये पहले से रखे थे। चोर उनके घर से दो लाख रुपये ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-23 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed