फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2 died in Road accident at Sonipat

Sonipat: तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत, केस दर्ज

Sun, 22 Jun 2025 06:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 06:12 PM IST
सार

दो युवक हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे थे। वे स्कूटी पर सवार थे। कुंडली थाना क्षेत्र में मालवा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
2 died in Road accident at Sonipat
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुंडली थाना क्षेत्र में मालवा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। स्कूटी पर सवार दोनों युवक मित्र थे और हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी कैंटर में उलझ गई, और दोनों युवक स्कूटी समेत सड़क पर काफी दूर तक घसीटते चले गए। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव सौलदा निवासी सागर और उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांव खितौन निवासी राजेश के रूप में हुई। सागर के पिता मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मित्र स्कूटी से हरिद्वार गए थे और शनिवार देर रात दिल्ली वापस आ रहे थे। इसी दौरान मालवा पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रहे कैंटर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपे गए शव

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा और परिवार वालों को सूचित किया। सागर के पिता ने कैंटर चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Ambala: दिव्यांग पर लूट के इरादे से बदमाशों ने किया हमला, सैर पर गया था सतनाम सिंह, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed