{"_id":"5c8bf8eabdec22145b20dde4","slug":"191552677098-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएम विवि के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने धमाल मचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएम विवि के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने धमाल मचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों का धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
राई। एसआरएम विवि में वीरवार शाम साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। जहां मुख्यातिथि के रूप में साउथ एशिया एटरिक्स के प्रबंध निदेशक निमिश गुप्ता पहुंचे। वहीं डीसी डॉ. शालीन बतौर विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. पी प्रकाश ने की।
विद्यार्थियों ने सबसे पहले पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में साहित्य, संगीत, कला, पोस्टर मेकिंग, नृत्य, गायन, कविता, वाद-विवाद, नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वीसी प्रो. डॉ. पी प्रकाश ने बताया कि राष्ट्र की सांस्कृतिक परंपराएं ही उसे शक्तिशाली, वैभव संपन्न, समरस, देशभक्ति भाव से समृद्ध कर सकती हैं। हमारा देश विश्व में महान है। हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ पूर्णमल गौड़ ने युवाओं के शानदार प्रदर्शन को सराहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। एकल नृत्य में इग्नू की नाजिम प्रथम व बीएमआईटी की प्रभजोत कौर द्वितीय, एसआरएम विवि के अमन दहिया तृतीय स्थान पर रहे।