{"_id":"5c2a646dbdec2256e90e108a","slug":"191546282093-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहुलाना मिल में सोनीपत का गन्ना लेने पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आहुलाना मिल में सोनीपत का गन्ना लेने पर भड़के किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आहुलाना मिल में सोनीपत का गन्ना लेने पर भड़के किसान
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में सोनीपत मिल से 5 लाख क्विंटल गन्ना पेराई के लिए आना है। जिससे लेकर क्षेत्र के किसान विरोध करने से पीछे नहीं हट रहे है। सोमवार को किसानों ने दोबारा से मिल में बैठक की और शुगर मिल के एमडी महेश कुमार को ज्ञापन सौपा।
किसान कृष्ण मलिक, नवीन, सोनू, दलशेर, सतीश, राजबीर, अशोक लठवाल, रामपाल ने कहा कि यहां की मिल में सोनीपत मिल से 5 लाख क्विंटल गन्ना पेराई के लिए भेजा जा रहा है। जबकि क्षेत्र में लाखों क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है। मिल में पेराई का कार्य देरी से शुरू किया गया। उसके बीच में इसमें तकनीकी खराबी आ गई और क्षेत्र के किसान अब भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वह सोनीपत से आने वाले गन्ने का विरोध करते है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पहले क्षेत्र के सारे गन्ने की पेराई की जाए, ताकि किसानों को परेशानी न उठानी पड़े। किसानों ने मिल के एमडी महेश कुमार को ज्ञापन सौपा।
--
सोनीपत मिल से 5 लाख क्विंटल गन्ना पेराई के लिए आने की बात चल रही है जो अभी तक आया नहीं है। किसानों ने उन्हें पहले क्षेत्र के गन्ने की पेराई किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जिससे उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। महेश कुमार, एमडी शुगर मिल।