{"_id":"5c2285abbdec2256cb7242e5","slug":"191545766315-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों को कोई गलतफहमी हुई, उनको बैठकर समझाया जाएगा: कविता जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों को कोई गलतफहमी हुई, उनको बैठकर समझाया जाएगा: कविता जैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायकों को कोई गलतफहमी हुई, उनको बैठकर समझाया जाएगा: कविता जैन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। विधायक बिमला चौधरी समेत अन्य विधायकों के सीएम मनोहर लाल के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद मंत्री कविता जैन पूरी तरह से सरकार के बचाव में उतरी हैं। मंत्री कविता जैन ने कहा कि जिस तरह के आरोप वह लगा रहे हैं, वह उनकी अपनी सोच है और उस सोच पर किसी तरह का बयान देना उनके लिए उचित नहीं है। लेकिन जिस तरह की बात वह विधायक कर रहे हैं, उससे लगता है कि उनको कोई गलतफहमी हुई है और उसे बैठकर दूर किया जाएगा।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन मंगलवार को अंत्योदय भवन के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। मंत्री ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जिस तरह से विधायक आरोप लगा रहे हैं, ऐसा किसी भी तरह से सही नहीं है। क्योंकि सरकार हर जगह समान रूप से विकास करा रही है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हर कार्यक्रम में नेताओं को सम्मान दिया जाता है तो किसी विधायक को सम्मान नहीं देने की बात ही नहीं है। इसलिए किसी तरह की कोई गलतफहमी है तो उसको विधायकों के साथ बैठकर दूर किया जाएगा। क्योंकि वह सभी भाजपा के सिपाही हैं और भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।