फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सिंचाई विभाग ने उखाड़ा यमुना का बांध, पानी आने पर फसल डूबने का खतरा

सिंचाई विभाग ने उखाड़ा यमुना का बांध, पानी आने पर फसल डूबने का खतरा

Tue, 16 Jan 2018 01:18 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने उखाड़ा यमुना का बांध, पानी आने पर फसल डूबने का खतरा
सिंचाई विभाग ने उखाड़ा यमुना का बांध, पानी आने पर फसल डूबने का खतरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव नांदनौर के पास यमुना के बांध पर पीला पंजा चलाकर से आधा उखाड़ दिया है। सिंचाई विभाग इसके पीछे खनन के ट्रकों को बांध से गुजरने से रोकने की बात कह रहा है। हालांकि अगर यमुना में पानी छोड़ा गया तो आसपास के गांवों के लिए खतरा बन सकता है। साथ ही खादर में फसल भी बर्बाद हो सकती है।
गांव नांदनौर के ग्रामीण जब सोमवार को यमुना के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए बांध की तरफ गए तो बांध का आधा हिस्सा टूटा हुआ मिला। इस पर उन्हें अनहोनी की आशंका सताने लगी। उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि सिंचाई विभाग की तरफ से ही बांध को काटा गया है। यमुना से खनन कर बांध के रास्ते निकालने वाले डंपरों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस पर लोगों ने रोष जताया अगर अब यमुना में अचानक पानी छोडना पड़ा तो टूटे बांध के चलते पानी उनके खेतों में घुस सकता है। साथ ही गांवों तक पानी आने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

वहीं सिंचाई विभाग के एक्सईएन अश्विन फौगाट ने बताया कि खनन कर निकलने वाले वाहनों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया बांध से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं है। जिसे देखकर ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed