{"_id":"5a00b81a4f1c1bd8538bb6b5","slug":"191509996570-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीपी के पास ग्रिल लगाने का काम रूकवाया, किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीपी के पास ग्रिल लगाने का काम रूकवाया, किसानों ने किया हंगामा
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
निर्माणाधीन केजीपी एक्सप्रेस वे में कनेक्टिंग रोड का मुद्दा गरमाता जा रहा है। किसानों के खेतों की ओर जाने वाले मार्ग को ग्रिल लगाकर रोका जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को भारतीय किसान मोर्चा के सदस्यों ने केजीपी पर एनएचएआई द्वारा किए जा रहे ग्रिल लगाने के काम को रुकवा दिया। साथ ही उन्होंने एनएचएआई की एक कंपनी के दफ्तर में जाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जब तक एनएचएआई खेतों की तरफ जाने के लिए संपर्क मार्ग नहीं बनाती है, तब तक ग्रिल लगाने का काम नहीं होगा। इस स्थिति को देखते हुए आज शाम डीसी केएम ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल को बैठक के लिए बुलाया है और जल्द ही इस समस्या का समाधान करने की बात सामने आई है। किसानों का कहना है कि अगर खेतों के रास्तों को बंद किया गया तो किसान इसे स्वीकार नहीं करेंगे और खेतों के रास्ते खुद ही बना लेंगे।