{"_id":"59e6554c4f1c1bb6678b6544","slug":"191508267340-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से बसाई जा रही दो कालोनियों को किया धरासाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से बसाई जा रही दो कालोनियों को किया धरासाई
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
जिला योजनाकार की टीम ने गांव नाहरी से लामपुर रोड पर बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों को धराशायी कर दिया। इस दौरान किसी तरह के विरोध से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया। हालांकि किसी ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया। टीम ने कई डीपीसी व निर्माणधीन मकान गिरा दिए।
जिला योजनाकार की टीम को सूचना मिली थी कि नाहरी-लामपुर रोड पर कृषि भूमि में अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुए मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई के लिए राई के नायब तहसीलदार कृष्ण यादव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम ने मंगलवार को कुंडली थाना पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान दोनों कॉलोनियों में 165 डीपीसी, 6 निर्माणाधीन मकान व 10 चारदीवारी गिराई गई। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया।
इस दौरान जिला योजनाकार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध निर्माण को किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। लोगों को चाहिए कि वह प्लाट खरीदने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह कॉलोनी पहले से ही वैध है या नहीं। अवैध कॉलोनी में प्लाट लेकर अपनी मेहनत की कमाई को न गंवाएं।