फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   19104 farmers lodged complaint on compensation portal for damage to crops in 138454 acres of land

Sonipat News: क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 19104 किसानों ने दर्ज करवाई 138454 एकड़ भूमि में फसल खराब होने की शिकायत

Sun, 16 Apr 2023 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
19104 farmers lodged complaint on compensation portal for damage to crops in 138454 acres of land
सोनीपत। बेमौसम बारिश के चलते किसानों को फसलों में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जिले के 19104 किसानों ने 138454 एकड़ भूमि में फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई है। किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके इसके लिए प्रशासन की विभिन्न टीमों की तरफ से सत्यापन का काम किया है।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से फसल खराब होने पर किसानों ने मुआवजे की मांग की थी। किसानों की मांग पर प्रशासन की तरफ से क्षतिपूर्ति पोर्टल को 10 अप्रैल तक खोला था। क्षतिपूर्ति पोर्टल पर सबसे अधिक शिकायतें गोहाना खंड से प्राप्त हुई है। जहां के 63 गांवों के 8267 किसानों ने 60 हजार 92 एकड़ भूमि में फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई है। जबकि सोनीपत खंड के 104 गांवों के 4384 किसानों ने 29 हजार 73 एकड़ भूमि में फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई है। खरखौदा ब्लाक के 44 गांवों के 2314 किसानों ने 16 हजार 789 एकड़ भूमि में फसल खराब होने की शिकायत दी है। सबसे कम शिकायत राई खंड से सामने आई है। जहां 795 किसानों ने 6226 एकड़ भूमि में फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

वहीं जिले में मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 30732 किसानों ने अपनी फसलों का ब्योरा दर्ज करवाया है। जिसके तहत 216537 एकड़ भूमि कवर की गई है। इसमें गन्नौर के 4563 किसानों, गोहाना के 11458 किसान, खानपुर के 2282 किसान, खरखौदा के 3969 किसानों ने अपनी फसलों का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरओ हरिओम अत्री का कहना है कि क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 1.38 लाख एकड़ से अधिक भूमि खराब होने की शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतों का सत्यापन किया गया है। जिसके आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed