फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1900 metric ton DAP rack installed at railway station

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर लगी 1900 मीट्रिक टन डीएपी की रैक

Mon, 28 Oct 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 28 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
1900 metric ton DAP rack installed at railway station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। कृषि विभाग ने रबी की फसल की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों को खाद की किल्लत न हो, इसके लिए पहले ही पर्याप्त खाद मंगाई जा रही है। रविवार को रेलवे स्टेशन पर 1900 मीट्रिक टन डीएपी की रैक लग गई।
कृषि अधिकारी का कहना है कि अधिकतर खाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सहकारी समितियों में भेजी जाएगी ताकि किसान को डीएपी के लिए चक्कर न काटने पड़े। खाद विक्रेताओं तक तीन दिन में खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। धान कटाई के साथ ही किसानों ने रबी की फसलों की बिजाई प्रक्रिया शुरू कर दी है। नवंबर के पहले सप्ताह से गेहूं की बिजाई प्रक्रिया तेज हो जाएगी। ऐसे में डीएपी की मांग भी बढ़ेगी। इसको देखते हुए कृषि अधिकारियों ने पहले ही मुख्यालय को खाद की मांग भेज दी थी। रविवार को 1900 एमटी डीएपी की रैक रेलवे स्टेशन पर लग गई। इससे किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रबी सीजन में किसान गेहूं, सरसों, जौ व चना के साथ सब्जियां भी उगाते हैं। करीब दो लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर की जाने वाली खेती के लिए अक्तूबर से ही खाद की मांग बढ़ने लगती है। किसानों को खाद की किल्लत ना हो, इसके लिए मांग के हिसाब से स्टॉक बरकरार रखने के लिए विभाग कारगर कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रबी सीजन में किसानों को खाद की किल्लत नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर 1900 मीट्रिक टन डीएपी की रैक लगी है। जल्द ही खाद विक्रेताओं के पास डीएपी भेजी जाएगी। जिले में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध है। किसान खाद का स्टॉक ना करें।-डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed