फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   19 buses will leave for administrative duty today, passengers may face increased problems

Sonipat News: प्रशासनिक ड्यूटी पर आज रवाना होंगी 19 बसें, यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी

Mon, 12 Aug 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
19 buses will leave for administrative duty today, passengers may face increased problems
सोनीपत। पंचकूला में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सोनीपत बस अड्डे से सोमवार को 19 बसों को रवाना किया जाएगा। एक साथ बड़ी संख्या में रोडवेज बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजने से विभिन्न रूटों पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि रोडवेज अधिकारियों ने दावा किया है कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

सोनीपत बस डिपो में करीब 136 बसें है। यहां से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व राजस्थान राज्यों के प्रमुख स्थानों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है। वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही लोकल रूटों पर भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ऐसे में सोनीपत बस डिपो से एक साथ 19 बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से कई रूट प्रभावित हो सकते हैं। माना जा रहा है कि बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से लोकल रूटों के फेरे कम किए जाएंगे। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना होगा।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में भेजीं छह बसें

स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुलिस लाइन तक लाने व ले जाने के लिए छह बसें मांगी गई थी। रोडवेज अधिकारियों ने रविवार को छह बसें भेज दी थी। इससे स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां बेहतर ढंग से की जा सकें। सोमवार को भी बसें पुलिस लाइन में अतिरिक्त रूप से तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए छह बसें मांगी गई थी। रविवार को बस अड्डे से छह बसें पुलिस लाइन भेज दी गई थी। वहीं सोमवार को 19 बसें पंचकूला भेजी जाएंगी। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। किसी भी रूट पर यात्रियों के सामने बसों की कमी नहीं आने दी जाएगी।

- कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed