{"_id":"64a46d6a36560337a501cb74","slug":"19-bike-riders-and-3-pcr-installed-on-14-routes-for-security-of-kanwariyas-sonipat-news-c-197-1-snp1001-2394-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कांवड़ियों की सुरक्षा में 14 रूट पर 19 बाइक राइडर और 3 पीसीआर लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कांवड़ियों की सुरक्षा में 14 रूट पर 19 बाइक राइडर और 3 पीसीआर लगाई
Wed, 05 Jul 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत में पुलिसकर्मियों की बैठक लेती डीसीपी वेस्ट डॉ. अंशु सिंगला।
सोनीपत। शिवरात्रि पर मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। हरिद्वार व नीलकंठ से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए डीसीपी वेस्ट पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पांच थाना क्षेत्र में 14 मुख्य रूटों पर 19 बाइक राइडर व तीन पीसीआर गश्त पर रहेगी। यही नहीं 13 जगह नाकाबंदी कर संदिग्धों की जांच की जाएगी। मुख्य मंदिरों में मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। वहीं डीसीपी वेस्ट (पश्चिम) अंशु सिंगला ने कांवड़ यात्रा के चलते धारा 144 लगा दी है। हथियार लेकर चलने पर रोक लगाई गई है। मंगलवार शाम को डीसीपी अंशु सिंगला ने सभी एसीपी, थाना प्रभारियों के अलावा कांवड़ियों के लिए शिविर लगाने वालों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की।
इन रूटों पर तैनात रहेंगे बाइक राइडर और पीसीआर
फिम्स अस्पताल से ट्रक यूनियन तक, महाराणा प्रताप चौक से मामा भांजा चौक तक
मुरथल विवि से अग्रसेन चौक, सेक्टर-14-15 डिवाइडर से महाराणा प्रताप चौक
मामा भांजा चौक से गीता भवन चौक, पुरखास अड्डा, शनि मंदिर, छोटू राम चौक से गोहाना बाईपास तक
गोहाना बाईपास से बड़वासनी से रतनगढ़ मोड़ तक
गीता भवन चौक से ककरोई चौक, तिरंगा चौक से गांव महलाना तक
गांव महलाना से भठगांव, फरमाणा चौक से जसराना तक
ट्रक यूनियन मोड़ से आईटीआई चौक, फ्लाईओवर से कालूपुर चूंगी तक
कालूपुर चूंगी से लहराड़ा बैंयापुर, रोहट से झरोठी टोल प्लाजा तक
झरोठी टोल प्लाजा से झरोठ, खरखौदा बाईपास से रोहणा तक
खरखौदा बाईपास से गढ़ी सिसाना तक
नाहरा नाहरी से हलालपुर, जटोला सैदपुर से बरोणा तक
टोल प्लाजा केएमपी से झज्जर बॉर्डर तक
राठधना से मोहम्मदाबाद, रोहट से झरोठ टोल प्लाजा तक
मुरथल बाईपास से देवडू चौक से गोहाना बाईपास तक
यहां लगाए जाएंगे पुलिस नाके
सेक्टर 7 टी-प्वाइंट बहालगढ़ रोड, महाराणा प्रताप चौक सोनीपत, अग्रसेन चौक, ट्रक यूनियन बहालगढ़ रोड, छोटू राम चौक गोहाना रोड, मुरथल बाईपास गोहाना रोड, कालूपुर चूंगी, ककरोई चौक, बड़वासनी नहर पुल, आईटीआई चौक, सैदपुर चौक, सोनीपत बाईपास, गांव फरमाणा का मुख्य चौक पर नाका लगेगा।