{"_id":"5c76d4e1bdec224e4507fc9d","slug":"181551291617-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे
-अधिकारियों ने सभी को सौंपा कार्यभार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एनएचएम कर्मियों ने बुधवार को सरकार के आश्वासन पर अपनी हड़ताल खत्म कर दी। सभी कर्मचारी वापस ड्यूटी पर लौट गए हैं। अधिकारियों ने सभी को पूर्व की तरह उनके कार्यभार सौंप दिए हैं।
एनएचएम कर्मी सेवा सुरक्षा, सेवा नियम में योग्यता अनुसार संशोधन, सातवें वेतन आयोग का लाभ देने समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे। जिले में 203 कर्मचारी हड़ताल कर रहे थे। इनमें से 137 कर्मचारी बर्खास्त भी हो चुके थे। 21 दिन तक चली उनकी हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। एनएचएम कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान देवेंद्र डागर ने बताया कि सरकार ने वार्ता मीटिंग में उनकी मांगों पर उचित समाधान का आश्वासन दिया है। इसके चलते उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है और सभी कर्मचारी ड्यूटी पर लौट गए हैं। कर्मचारियों के ड्यूटी पर लौटने से एंबुलेंस समेत अन्य सेवाएं सुचारू हो गई है, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि सरकार के आदेश पर हड़ताली कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लिया है। सभी को कार्यभार सौंप दिया है। साथ ही अनुबंध आधार पर लगाए गए 30 कर्मचारियों को पूरा मानदेय देकर रिलीव कर दिया है।