{"_id":"5bdf4b6ebdec2269360cb5b9","slug":"181541360494-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरस्पीड ट्राले ने डिवाइडर तोडकां विपरीत दिशा में जाकर क्रूजर व कार को मारी टक्कर, 12 की मौत तो 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरस्पीड ट्राले ने डिवाइडर तोडकां विपरीत दिशा में जाकर क्रूजर व कार को मारी टक्कर, 12 की मौत तो 9 घायल
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरस्पीड ट्राले ने डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा में जाकर क्रूजर व कार को मारी टक्कर, 12 की मौत तो 9 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)। रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव मुंडलाना के पास हुए दर्दनाक हादसे में ओवरस्पीड ट्राले ने डिवाइडर तोड़ विपरीत दिशा में जाकर क्रूजर व कार को टक्कर मार दी। हादसे में क्रूजर व कार सवार 12 लोगों की मौत हो गई तो 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। हादसे में मारे गए कू्रजर सवार 11 युवक कैराना यूपी में अपने साथी की मौत के बाद मातम मनाकर वापस लौट रहे थे। सभी साथी भिवानी में कपड़े की फेरी लगाते हैं। भिवानी जाते हुए ही हादसे ने उनकी जिंदगी को लील लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवा दिया है। हादसे में मौत का ग्रास बना कार सवार व्यक्ति शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। उसके तीन साथी भी घायल हैं।
यूपी के कैराना के मोहल्ला गुली छडियान निवासी फरमान (19), मोहल्ले के ही फारूख, यूपी के जिला शामली के गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी सरवेज (31), यूपी के कैराना के गांव पंजीट निवासी सबनूर (22), मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी तहसीम, सादाब व जैद उर्फ काला, शामली निवासी सुहैल, मुजफ्फरनगर के गांव बुढाना निवासी मुबारक, बागपत के कस्बा छपरौली निवासी दानिस व छपरौली के पट्टी चौधराण निवासी कासिम तथा छह अन्य रविवार को कैराना के छडियान से भिवानी जा रहे थे। सभी भिवानी में कपड़े की फेरी लगाते हैं। उनके साथ काम करने वाले नौसाद नाम के युवक की बुखार से मौत के बाद सभी उसके मातम में शामिल होने के लिए कैराना आए थे। वहां से रविवार शाम करीब सवा चार बजे वह कू्रजर गाड़ी में सवार होकर भिवानी के लिए निकले थे। जब वह पानीपत से रोकतक हाईवे पर मुड़लाना के पास पहुंचे तो इसी दौरान रोहतक की तरफ से पानीपत की तरफ जा रहा था एक ओवरस्पीड ट्राला अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्राला सडक़ के बीच लगे डिवाइडर को क्रास कर विपरीत दिशा में आ गया। उसने सामने से आ रही क्रूजर गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं उसने पीछे चल रही स्वीफ्ट कार को भी चपेट में ले लिया। हादसे में क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और स्वीफ्ट भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में क्रूजर सवार फरमान, फारूख, सरवेज, सबनूर, तहसीम, सादाब, जैद उर्फ काला, सुहैल, मुबारक दानिस व कासिम की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्वीफ्ट कार सवार रोहतक की इंद्रा कॉलोनी निवासी रामकरण की मौत हो गई। कार सवार इंद्रा कॉलोनी निवासी कुलदीप व सोनू तथा मूलरूप से इंद्रा कॉलोनी फिलहाल दिल्ली निवासी सतीश घायल हो गए। घायलों को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर में भर्ती कराया गया है। जिसमें से छह को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया था। हादसे की सूचना के बाद डीसी विनय कुमार, एएसपी नरेंद्र व सदर थाना गोहाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुंडलाना के पास हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है व 9 घायल हैं। जिसमें छह की हालत गंभीर है। घायलों को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा ट्राला चालक की लापरवाही से हुआ है।
विज्ञापन
नरेंद्र कुमार, एएसपी गोहाना।