{"_id":"596520d44f1c1b636b8b47cf","slug":"181499799764-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न लिस्ट में नाम, न एडमिशन को समय मिल रहा, कालेजों में जूझ रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न लिस्ट में नाम, न एडमिशन को समय मिल रहा, कालेजों में जूझ रहे विद्यार्थी
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
कालेजों में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को जूझना पड़ रहा है तो किसी को एडमिशन ही नहीं मिल रहा है। किसी का एडमिशन की लिस्ट में नाम नहीं है तो किसी का समय के कारण एडमिशन नहीं हो रहा है। इस तरह सैकड़ों विद्यार्थियों के एडमिशन अटक गए हैं और उनकी फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी निकल गई है। वहीं, दूसरी कट ऑफ लिस्ट के अनुसार एडमिशन कराने का बुधवार को आखिरी दिन है। इस बार भी काफी विद्यार्थी एडमिशन से वंचित रहते दिख रहे हैं। कॉलेजों में एडमिशन कराने के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं और वहां दिनभर खड़े रहने के बावजूद कोई फायदा नहीं हो रहा है।
कट ऑफ लिस्ट के अनुसार अंक होने पर भी नाम गायब
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी कालेजों की कट ऑफ लिस्ट में काफी गड़बड़ी दिख रही है। किसी कोर्स की कट ऑफ लिस्ट अधिकतर 70 प्रतिशत व न्यूनतम 62 हैं तो कालेज में एडमिशन के लिए जारी की गई विद्यार्थियों के नाम की लिस्ट से काफी नाम गायब हैं। इनमें अधिकतर वे विद्यार्थी शामिल रहते हैं, जिनका अंक प्रतिशत अधिकतम व न्यूनतम के बीच का रहता है। ऐसे विद्यार्थियों के नाम उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से मांगे जा रहे है, जिससे उन नाम को अगली लिस्ट में शामिल किया जा सके। लेकिन पहली लिस्ट के ऐसे विद्यार्थियों के नाम दूसरी लिस्ट में भी शामिल नहीं किए गए, जिससे उनके एडमिशन पर संशय है।
एडमिशन के लिए समय नहीं मिल रहा
कालेजों में कट ऑफ लिस्ट जारी करने के बाद एडमिशन के लिए तीन दिन का समय दिया जाता है, लेकिन कट ऑफ लिस्ट देरी से जारी होने के कारण केवल दो दिन का समय रह जाता है। कालेजों की लिस्ट सोमवार दोपहर को जारी की गई, लेकिन उसमें कमी होने के कारण हटा दी गई और वह शाम को लगभग चार बजे दोबारा डाली गई। इस कारण पहले दिन कोई एडमिशन नहीं हो सका।
विज्ञापन
सीट खाली होने पर होंगे एडमिशन
हिंदू गर्ल्स कालेज के प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि जिस विद्यार्थी का नाम लिस्ट में नहीं आया है या एडमिशन किसी कारण से नहीं हो सका है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी लिस्ट तैयार कर उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद उनके एडमिशन किए जाएंगे। इसके लिए कालेज में सीटें खाली रहनी जरूरी है।
फोन लिस्ट में नाम, न एडमिशन को समय मिल रहा, कालेेजों में जूझ रहे विद्यार्थी
कट ऑफ लिस्ट के अनुसार अंक होने के बावजूद विद्यार्थियों के लिस्ट से नाम किए गायब
लिस्ट जारी करके एडमिशन के लिए केवल दो दिन का समय, विद्यार्थियों का नहीं होता एडमिशन
सैंकड़ों विद्यार्थियों के एडमिशन अटके, अब पूरा डाटा जुटाकर विभाग में भेजी जाएगी लिस्ट