फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   18021 cases settled in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 18021 मुकदमे

Sat, 13 Aug 2022 07:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
18021 cases settled in National Lok Adalat
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से शनिवार को जिला और उपमंडल स्तर पर न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रमोद गोयल के नेतृत्व व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव रमेश चंद्र की देखरेख में 18021 मुकदमे निपटाए गए। इस दौरान 8 करोड़ 4 लाख 74 हजार 865 रुपये के विवाद का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला स्तर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्या, विमल कुमार, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) हेमंत यादव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक अधिकारी शिखा, न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) अपर्णा चौधरी व प्रिया की बेंचों द्वारा केसों का निपटारा किया गया। उपमंडल स्तर पर गोहाना में न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) संजय, गन्नौर में उपमंडलीय न्यायिक अधिकारी सोनिया श्योकंद, खरखौदा में उपमंडलीय न्यायिक अधिकारी रेनू शोलखे द्वारा लोक अदालत लगाई गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाते हुए कई साल से न्यायालय में लंबित पड़े मुकदमों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

इन मामलों का किया निपटारा
लोक अदालत में मोटर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त के 37 केस, मोटर व्हीकल से संबंधित 8369 चालानों का निपटारा किया गया। वहीं फौजदारी मामलों के 1065, सिविल के 313 केस, वैवाहिक विवाद संबंधी 129 केसों, चेक बाउंस के 254 केस का निपटारा किया गया। स्थायी लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित 48 केसों का निस्तारण किया गया। जिसमें बैंको को 71 लाख 49 हजार 100 रुपये के लोन की रिकवरी हुई। इसके अलावा 8 टेलीफोन संबंधित केसों का निस्तारण किया गया, जिसमें 34500 रुपये की निस्तारण राशि प्राप्त हुई। इसके अलावा आबकारी के 50 केस, जुआ अधिनियम के 23 केस व बिजली बिलों से संबंधित 1492 केसों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed