{"_id":"672947f4d782c19e79002d34","slug":"18-dengue-infected-found-simultaneously-viral-fever-patients-increased-sonipat-news-c-197-1-snp1003-127177-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक साथ 18 डेंगू संक्रमित मिले, वायरल बुखार के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक साथ 18 डेंगू संक्रमित मिले, वायरल बुखार के मरीज बढ़े
Tue, 05 Nov 2024 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत की एक कॉलोनी स्थित घर में रखे कूलर में लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्र
सोनीपत। डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। सीजन में पहली बार सोमवार को एक साथ 18 लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। इनमें सोनीपत शहरी क्षेत्र में 12 लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। कालूपुर, राजपुर, अकबरपुर बारोटा, नांगल खुर्द, असावरपुर व बंदेपुर में छह लोग संक्रमित मिले हैं। अब जिले में डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 277 तक पहुंच गया है। विभाग की ओर से लोगों को घर-घर जाकर डेंगू व मलेरिया से बचाव की जानकारी दी जा रही है। बर्तनाें में भरे पानी में लार्वा की जांच कर रहे हैं।
दीपोत्सव के चलते चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की। इनमें 18 लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। लगातार बढ़ रहे मरीजों को लेकर अधिकारी सतर्क हो गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत व स्वास्थ्य निरीक्षक बलबीर सिंह ने पीएचसी खेवड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचसी के इंचार्ज डॉ. आशीष को बुखार के मरीजों के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विभाग की 168 टीमें घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है।
वर्तमान में वायरल बुखार के मरीज काफी संख्या में मिल रहे हैं। विभाग की टीम घर-घर जाकर मलेरिया जांच के लिए मरीजों के रक्त के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेज रही है। मरीजों को डेंगू की जांच के लिए उन्हें नागरिक अस्पताल व महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रही लैब में रक्त के नमूने देने की सलाह दी जा रही है। उन्हें डेंगू व मलेरिया से बचाव की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। क्वाइल, क्रीम या तेल का उपयोग करना चाहिए। यदि कोई लक्षण मिलता है तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
दीपोत्सव के चलते चार दिन के अवकाश के बाद डेंगू की जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें सोमवार को सीजन में पहली बार 18 मरीज मिले हैं। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 277 हो गई है। जहां डेंगू मच्छर के पनपने की पूरी आशंका रहती है, ऐसी जगह पर एंटी लार्वा का भी छिड़काव करवाया जा रहा है।
- डाॅ. आशा सहरावत, जिला मलेरिया अधिकारी