फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   18 copycats caught in political science paper, paper canceled at two centers

राजनीति विज्ञान के पेपर में पकड़े 18 नकलची, दो केंद्रों पर पेपर रद्द

Fri, 22 Apr 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
18 copycats caught in political science paper, paper canceled at two centers
मॉडल टाउन स्थित परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sonipat
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के लाख दावे किए गए हों, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप ही नहीं अंदर कार्यरत अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक नकल करवाने में व्यस्त हैं। इसका खुलासा वीरवार को 12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान के पेपर में बोर्ड अध्यक्ष की फ्लाइंग टीम के शहर में बनाए गए एक परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान हुआ। यहां एक अध्यापिका मोबाइल सहित पकड़ी गई। मोबाइल की जांच करने पर उसमें प्रश्नपत्र मिला। यही नहीं सीसीटीवी की फुटेज भी हैरान करने वाली थी, जिसमें प्रमुख केंद्र अधीक्षक, स्कूल संचालक व स्टाफ पेपर आउट कर रहे थे। इसके अलावा खरखौदा में दो केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप अधिक होने व स्टाफ की भूमिका संदिग्ध मिलने पर दोनों केंद्रों पर पेपर रद्द कर दिया। उड़नदस्तों ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से जहां 18 नकलची पकड़े, वहीं एक पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष ने केंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षकों को नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 30 मार्च को शुरू हुई थी। शिक्षा अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। जिले में बनाए गए 82 केंद्रों पर 400 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई गई। परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते भी गठित किए गए थे। सभी प्रयासों के बावजूद नकल का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुक रहा। बाहरी तत्व लगातार परीक्षा केंद्र में हस्तक्षेप करते हुए खिड़कियों के सहारे पर्चियां डाल रहे हैं। इसका मुख्य कारण परीक्षा केंद्रों में तैनात कर्मचारियों व स्टाफ सदस्यों से मिली छूट माना जा रहा है।
विज्ञापन

पेपर आउट करने में लगे रहे केंद्र अधीक्षक, स्कूल संचालक व स्टाफ
बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने वीरवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए नकल के 12 मामले पकड़े। निरीक्षण के दौरान डीसी जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर अध्यापिका को मोबाइल सहित पकड़ा। मोबाइल में पेपर मिला। टीम ने उसके बाद परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई, जिसमें प्रमुख केंद्र अधीक्षक, स्कूल संचालक व स्टाफ पेपर आउट करते दिखाई दिए। टीम ने जांच के लिए स्कूल की सीसीटीवी की डीवीआर व मोबाइल पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोल नंबर फाड़ा तो छात्रा की मां ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया
मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से पहले दो महिलाओं ने एक छात्रा का रोल नंबर छीनकर फाड़ दिया। यही नहीं महिलाओं ने छात्रा की मां से 15 हजार रुपये की मांग मरते हुए हाथापाई भी की। छात्रा की मां ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। बाद में दोनों पक्षों से बात करने के बाद छात्रा का रोल नंबर फाड़ने वाली महिलाओं को पकड़कर ले गई। छात्रा की मां ने बताया कि रोल नंबर फाड़ने वाली महिला एक स्कूल की प्राचार्य है। बाद में छात्रा ने दूसरा रोल नंबर निकलवाकर पेपर दिया।
अनुचित साधन के 14 मामले पकड़े
खरखौदा। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए अनुचित साधन के 14 मामले पकड़े। वहीं खरखौदा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में कार्यरत पर्यवेक्षक सतीश कुमार, प्राथमिक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मटिंडू को ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त कर दिया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडौरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मटिंडू में निरीक्षण के दौरान अत्यधिक बाह्य हस्तक्षेप मिलने, प्रश्नपत्रों पर उत्तरों के निशान मिलने, सभी कोड की उत्तर कुंजियां व भारी मात्रा में पर्चियां बरामद होने पर दोनों परीक्षा केंद्रों पर पेपर रद्द कर दिया।

सीसीटीवी की फुटेज की डिलीट, मामला दर्ज
संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा के परीक्षा केंद्र की जांच की। यहां प्रमुख केंद्र अधीक्षक व उनके स्टाफ ने उड़नदस्ते के पहुंचने से पहले ही सीसीटीवी के डीवीआर से फुटेज डिलीट कर दी। जांच के दौरान केंद्र के प्राचार्य, लिपिक व मिड डे मिल आया कि भूमिका संदिग्ध पाई गई। टीम ने इन सबके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed