फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   172 only deposited fees on 2656 allotted seats of ITI

आईटीआई की 2656 आवंटित सीटों पर 1172 ने ही जमा कराई फीस

Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
172 only deposited fees on 2656 allotted seats of ITI
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत। - फोटो : Sonipat
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। पहले दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया मेें जिले की 13 आईटीआई में महज 21.27 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिला सुनिश्चित हुआ है। हालांकि दो राउंड की मेरिट लिस्ट में 2656 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई थीं, जिनमें से महज 1172 विद्यार्थियों ने ही निर्धारित तिथि तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन

1337 विद्यार्थी ऐसे रहे, जो प्रमाण पत्र सत्यापित करवाने के लिए आईटीआई ही नहीं पहुंचे। 79 विद्यार्थियों के अपलोड किए गए प्रमाण पत्रों व मूल प्रमाण पत्रों में मिलान न होने से आवेदन निरस्त कर दिए गए। जिन विद्यार्थियों का पहली दो मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया, वे बेसब्री से तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिले की 13 आईटीआई में 5508 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 अक्तूबर को पहली, 22 अक्तूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। दो राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि 28 अक्तूबर से तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सोनीपत आईटीआई में 336 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कराई
सोनीपत आईटीआई की बात करें तो यहां 940 सीटों पर 6492 आवेदन प्राप्त हुए थे। पहले दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया के दौरान कुल 718 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गईं, इनमें से केवल 336 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित किया है। 362 विद्यार्थी प्रमाण पत्रों की जांच करवाने ही नहीं पहुंचे, जबकि 41 विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की राजकीय आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति
आईटीआई सीट अलॉट सत्यापन निरस्त असत्यापित फीस जमा
सोनीपत 718- 350- 41- 362- 336
सोनीपत (महिला) 93- 70- 01- 22- 70
बुुटाना 345- 154- 00- 191- 148
गन्नौर 284- 105- 13- 166- 84
गोहाना 428- 174- 07- 247- 157
कथूरा 98- 47- 00- 51- 46
खरखौदा 324- 193- 10- 121- 157
मुडलाना 84- 40- 01- 43- 39
पुरखास 30- 15- 01- 14- 14
राजलू गढ़ी 170- 86- 04- 80- 81
खेवड़ा 10- 01- 00- 09- 01
फरमाना 51- 27- 00- 24- 27
जुआं 21- 13- 01- 07- 12
--
आज जारी की जाएगी रिक्त सीटों की सूची
आईटीआई में दो राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 अक्तूबर को तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी दिन रिक्त सीटों की सूची भी जारी की जाएगी। दूसरे राउंड में शामिल विद्यार्थियों को ट्रेेड व संस्थान बदलने के लिए 30 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा। दो नवंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

वर्जन
जिले की 13 राजकीय आईटीआई में दो राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहली दो मेरिट लिस्ट में 2656 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गईं। इनमें से केवल 1172 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित किया। 1337 विद्यार्थी ऐसे रहे, जो आईटीआई में प्रमाण पत्रों की जांच करवाने ही नहीं पहुंचे। वीरवार से तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तीसरी मेरिट लिस्ट दो नवंबर को जारी की जाएगी।
- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed