फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   डिफाल्टरों से पैसा जमा करवाओ, बिजली निगम से ईनाम ले जाओ

डिफाल्टरों से पैसा जमा करवाओ, बिजली निगम से ईनाम ले जाओ

Mon, 05 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
डिफाल्टरों से पैसा जमा करवाओ, बिजली निगम से ईनाम ले जाओ
डिफाल्टरों से पैसा जमा करवाओ, बिजली निगम से इनाम ले जाओ
विज्ञापन

प्रदीप कौशिक
सोनीपत। डिफाल्टरों से अपना पैसा निकलवाने के लिए बिजली निगम ने लोगों को प्रलोभन देने का तरीका अपनाया है। जिसके लिए निगम ने इनामी योजना शुरू की और यह नकद इनाम डिफाल्टरों से बकाया बिल जमा कराने में मदद करने वाले आम लोगों को दिया जाएगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के डिफाल्टरों से पैसा जमा करवाने के लिए अलग-अलग इनामी राशि तय की गई है। जितनी राशि निगम में जमा कराई जाएगी, उसके प्रतिशत के अनुसार इनाम दिया जाएगा।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हजारों उपभोक्ता आज भी बिजली निगम के डिफाल्टर है, जिनपर मोटी रकम बकाया है और वह बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे ही डिफाल्टरों से पैसा वसूल कराने के लिए बिजली निगम ने इनामी योजना निकाली है, जिसके सहारे डिफाल्टरों के करीबियों की मदद लेकर बिल जमा कराया जा सके। इसके बदले बिल जमा कराने वालों को उस राशि का 2.5 से 10 प्रतिशत तक नकद दिया जाएगा। यह जरूर है कि शहरी क्षेत्र वालों का बिल जमा कराने वालों को कम इनाम दिया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्र का बिल जमा कराने वालों को ज्यादा इनाम दिया जाएगा। जिले में ऐसे लगभग 60 हजार उपभोक्ता है, जिनको बिजली निगम ने डिफाल्टर की लिस्ट में डाला हुआ है। इनपर निगम का लगभग 150 करोड़ रुपया बकाया है और अब यह देखना है कि लोगों को प्रलोभन देकर इसमें से कितना रुपया निगम वसूल कर पाता है।
विज्ञापन

इस तरह प्रतिशत में मिलेगी इनामी राशि
1 अप्रैल 2015 से पहले जिन उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटकर डिफाल्टर घोषित किया हुआ है। उनसे पैसा जमा कराने वालों को ग्रामीण क्षेत्र में बिजली निगम की ओर से बकाया राशि का 10 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र में 5 प्रतिशत इनाम दिया जाएगा। जिनको 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 तक डिफाल्टर घोषित करके कनेक्शन काट दिए गए है। उनका बिल जमा कराने पर निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 5 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र के लोगों को 2.5 प्रतिशत इनामी राशि दी जाएगी। वहीं 1 अप्रैल 2016 से पहले बिजली बिल नहीं भरने वालों को डिफाल्टर घोषित किया हुआ है और उनके यहां बिजली चल रही है। उनका बिल जमा कराने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 5 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र के लोगों को 2.5 प्रतिशत इनामी राशि दी जाएगी। 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 बिजली बिल नहीं भरने वाले डिफाल्टरों से पैसा जमा कराने के बाद शहरी क्षेत्र में कोई इनाम नहीं दिया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 2.5 प्रतिशत इनामी राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बिजली निगम के डिफाल्टरों से पैसा निकलवाने वाले आम लोगों को इनामी राशि दी जाएगी। इसके लिए निगम ने इनाम देने की तैयारी शुरू कर दी है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए इनामी राशि भी अलग-अलग तय की गई है।
-वीएस मान, एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed