{"_id":"59ef91b84f1c1b8d698b77ef","slug":"171508872632-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा कंपनी वादे से पलटी, अब 10 किमी तक बनेंगे पास, शहर भी दायरे से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा कंपनी वादे से पलटी, अब 10 किमी तक बनेंगे पास, शहर भी दायरे से बाहर
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल प्लाजा कंपनी वादे से पलटी, अब 10 किमी तक बनेंगे पास, शहर दायरे से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/राई। नेशनल हाईवे 1 पर भिगान चौक के पास लगाए गए टोल प्लाजा को शुरू करने से पहले जहां 20 किमी तक के दायरे में रहने वाले लोगों का मासिक पास 245 रुपये में बनाने की सुविधा दी गई थी। वहीं टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी अब इस वादे से पलट गई है और टोल प्लाजा के 10 किमी के दायरे में रहने वालों का मासिक पास बनाया जा रहा है। इस तरह नए आदेश से सोनीपत शहर में रहने वाले लोग भी 245 रुपये मासिक पास वाली सुविधा से बाहर हो गए हैं, और इससे शहर में रहने वाले लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। लेकिन इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि टोल प्लाजा चला रही कंपनी के पास केवल 6 महीने का ठेका है और उसके बाद टोल प्लाजा लगभग 200 मीटर आगे पानीपत की ओर स्थाई लगाया जाएगा। उस समय दोबारा से टोल प्लाजा चलाने के लिए कंपनी को ठेका दिया जाएगा।
नेशनल हाईवे 1 पर भिगान चौक के पास लगाए गए टोल प्लाजा के कारण वाहन मालिकों की रोजाना नई परेशानी बढ़ रही है। सोनीपत शहर के साथ ही टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को अभी तक यह राहत थी कि उनको महीने के केवल 245 रुपये चुकाने पड़ेंगे। लेकिन टोल प्लाजा चलाने वाली कंपनी स्काई लार्क के अधिकारी इस वादे से पूरी तरह पलट रहे है और यह साफ कर दिया है कि टोल प्लाजा से केवल 10 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों के पास बनाए जाएंगे। अधिकारी यह भी कह रहे है कि पहले दिन वह गलती रह गई थी कि इस दायरे को 20 किमी बताया गया था, जबकि वह टोल प्लाजा के दोनों ओर 10-10 किमी का दायरा था। इससे सबसे ज्यादा परेशानी सोनीपत शहर में रहने वाले वाहन मालिकों के लिए बढ़ी है, क्योंकि 10 किमी का नियम लागू होते ही वह मासिक पास वाले दायरे से बाहर हो जाएंगे। इसमें भी एक झोल यह रखा गया है कि अगर 10 किमी के दायरे में कोई फैक्ट्री है तो फैक्ट्री के नाम पर रजिस्टर्ड गाड़ियों का मासिक पास नहीं बनाया जाएगा। इस तरह टोल प्लाजा कंपनी के रोजाना बदल रहे नियमों के कारण वाहन मालिक परेशान हो गए है। यह जरूर है कि किसानों के लिए थोड़ी राहत रखी गई है, जिनके ट्रैक्टर से टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
200 मीटर पानीपत की ओर जाएगा टोल
नेशनल हाईवे 1 पर भिगान चौक के पास लगाए गए टोल प्लाजा के कारण आसपास के जिन होटल मालिकों की परेशानी बढ़ी है, उनको जल्द ही उससे राहत मिल सकती है। क्योंकि टोल प्लाजा छह महीने बाद 200 मीटर पानीपत की ओर शिफ्ट किया जाएगा। इस समय भिगान चौक के पास अस्थाई टोल इस लिए लगाया गया है, क्योंकि पानीपत की ओर जहां टोल लगना है। वहां सीमेंट की सड़क बनाई जानी है, जिसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। वह काम पूरा होते ही टोल आगे शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहीं स्काई लार्क कंपनी के पास भी टोल प्लाजा का केवल छह माह का ठेका है और आगे कंपनी को ठेका मिलता है या नहीं, यह बाद में तय होगा।
विज्ञापन
एमरजेंसी लाइन शुरू, नेताओं का नहीं लगेगा टैक्स
टोल प्लाजा पर फास्ट टैग लाइन भी शुरू कर दी गई है तो एमरजेंसी लाइन भी शुरू हो गई है। इन लाइनों के शुरू होने से नेताओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिनको जाम के झाम में नहीं फंसना पड़ेगा और उनका टैक्स भी नहीं लगेगा। फास्ट टैग लाइन से वह वाहन निकलेंगे जो अपनी गाड़ी पर फास्ट टैग लगाकर आएंगे, क्योंकि उसके लिए वह पहले ही टैक्स जमा किए हुए होते है। वहीं एमरजेंसी लाइन से एंबुलेंस, पाकिस्तानी बस, सेना की गाड़ी, जज की गाड़ी, एमएलए, एमपी, मंत्री और सीएम आदि की गाड़ी निकाली जाएगी, इनका टैक्स भी कोई नहीं लगेगा।
टोल प्लाजा के 10 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों का 245 रुपये का मासिक पास बनाया जाएगा। पहले गलती के कारण 20 किमी गलत बताया गया था, जबकि वह 10 किमी है। वहीं कंपनी के पास टोल प्लाजा का 6 महीने का ठेका है, उसके बाद टोल प्लाजा कुछ आगे शिफ्ट होगा और उसके बाद दोबारा ठेका दिया जाएगा।
पीयूष गांधी, पीआरओ स्काई लार्क कंपनी