फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मुरथल के ढाबों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी मिलने पर शिवा ढाबे को दिया नोटिस

मुरथल के ढाबों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी मिलने पर शिवा ढाबे को दिया नोटिस

Tue, 01 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मुरथल के ढाबों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी मिलने पर शिवा ढाबे को दिया नोटिस
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को मुरथल के तीन ढाबों, सोनीपत के एक फैक्ट्री में जाकर मिठाई व अन्य चीजों के नौ सैंपल भरे। सोमवार को चलाए गए अभियान के टीम ने गंदगी मिलने पर शिवा ढाबे को नोटिस दिया गया। वहीं सोनीपत शुगर मिल के पास फैक्ट्री में घेवर व पतीसे से सैंपल लिए गए। इस दौरान टीम ने फैक्ट्री का जायजा लिया तो वहां पर गंदगी मिली। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक को नोटिस देकर काम बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके शर्मा व अमित शर्मा मुरथल के ढाबों पर सैंपल भरने पहुंचे। इस दौरान टीम ने मुरथल के नीलकंठ ढाबे पर पहुंची, जहां टीम ने पनीर व जलेबी के सैंपल भरे। इसके बाद टीम कुराड़ के नजदीक शिवा ढाबे पर पहुंची। जहां टीम ने कई स्थानों पर गंदगी मिली। इस दौरान टीम ने यहां से पनीर और गुलाब जामुन के सैंपल किए। ढाबा संचालक को गंदगी मिलने पर नोटिस दिया गया। इसके बाद पार्क ब्लू होटल से हल्दी, पनीर, लाल मिर्च के सैंपल भरे। इसके बाद सोनीपत शुगर मिल के नजदीक एक फैक्ट्री में टीम पहुंची। जहां पर घेवर, पतीसे व मटर को बनाया जा रहा था। टीम ने फैक्ट्री की अंदर कई स्थानों पर गंदगी मिली। नाश्ते में प्रयोग होने वाली मटर को जमीन पर ही डाला जा रहा था। इस पर टीम ने घेवर व पतीसे के सैंपल लिए। इसके बाद नोटिस देकर फैक्ट्री में काम बंद करवा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed