{"_id":"68015479396d6b0d6402c19a","slug":"170-buildings-constructed-without-getting-map-approved-notice-issued-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135339-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिना नक्शा पास कराए 170 भवनों का निर्माण, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिना नक्शा पास कराए 170 भवनों का निर्माण, नोटिस जारी
Fri, 18 Apr 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के रेलवे रोड पर स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद
सोनीपत। बिना नक्शा पास कराए भवनों का निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं है। नगर निगम की ओर से ऐसे भवनों की पहचान की गई है, जिनका नक्शा अब तक पास नहीं कराया गया है। नगर निगम ने ऐसे भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। जल्द ही इन भवनों को सील करने की चेतावनी दी गई है।
शहरी निकाय विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए लोगों ने इमारतों का निर्माण कर लिया है, लेकिन उन्होंने नगर निगम कार्यालय से नक्शा पास नहीं करवाया है। बिना नक्शा पास कराए और अन्य नियमों का पालन किए बिना बन रही इमारतें सुरक्षा के मानक भी पूरा नहीं करती हैं। यह एक तरह से बिल्डिंग बाइलॉज का उल्लंघन है। ऐसे में यह इमारतें चाहे आवासीय भवन हों या कॉमर्शियल खतरे का सबब बन रहे हैं। इससे नगर निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। अगर कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी सिर्फ भवन मालिक की ही नहीं, संबंधित भवन निर्माण शाखा से जुड़े निरीक्षकों की भी होगी।
नगर निगम ने इस मामले में अपने क्षेत्र में 170 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही कहा है कि यदि जल्द भवन का नक्शा पास नहीं कराया गया तो प्रॉपर्टी सील की जाएगी। उसे तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
--
शहर में लोग बिना नक्शा पास कराए भवनों का निर्माण कर रहे हैं। नगर निगम कार्यालय की भवन शाखा से लोग नक्शा पास नहीं करवा रहे हैं। इससे नगर निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। अधिकतर व्यावसायिक भवन ऐसे हैं, जिनका नक्शा आज भी आवासीय है। ऐसे भवनों की पहचान करने के बाद 170 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही इन भवनों को सील किया जाएगा। -मंजीत दहिया, सहायक अभियंता, नगर निगम।