फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   17 thousand farmer friends will be appointed by the government, instead of minister's job, the advice of taking crop loan from banks

17 हजार किसान मित्र लगाएगी सरकार, मंत्री की आढ़ती की जगह बैंकों से फसली ऋण लेने की सलाह

Sat, 15 Aug 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
17 thousand farmer friends will be appointed by the government, instead of minister's job, the advice of taking crop loan from banks
गोहाना/सोनीपत। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा है कि किसान फसली ऋण आढ़ती की बजाए सीधे बैंकों से सीधा लें, क्योंकि उसमें किसान को बड़ा फायदा है। इसके लिए एक आपदा फंड की योजना तैयार करने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उसकी भूमि की उपयोगिता व आय के अनुसार वित्त प्रबंधन की जानकारी देने के लिए हरियाणा सरकार ने 17000 किसान मित्र लगाने का निर्णय लिया है जो किसानों को वॉलंटियर्स के रूप में परामर्श देंगे। कृषि मंत्री जेपी दलाल शुक्रवार को गोहाना में भाजपा विस्तारकों व बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बैंकों ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक लाख पशुपालन क्रडिट कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है। जिसका पशुपालकों को बड़ा फायदा मिलेगा। सांसद रमेश कौशिक व सांसद संजय भाटिया ने कहो कि खेती को अत्यधिक लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में सरकार तीव्रता से प्रयासरत है। उन्होंने बरोदा उप चुनाव को लेकर योजनाबद्ध तरेीके से आगे बढने की बात कार्यकर्ताओं से कही और कमल खिलाने का आह्वान किया। विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि माहौल भाजपा के आनुकूल है। उन्होंने कहा कि राई व गन्नौर की तरह अब बरोदा की सीट भी भाजपा की झोली में ही आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed