फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1.63 crore fraud on the pretext of getting petrol pump, accused arrested

Sonipat News: पेट्रोल पंप दिलाने के झांसा देकर 1.63 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
1.63 crore fraud on the pretext of getting petrol pump, accused arrested
विज्ञापन

सोनीपत।
बहालगढ़ थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर 1.63 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सुशील निवासी कुमासपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
6 सितंबर को अमित निवासी लक्ष्मण विहार, गुरुग्राम ने थाना बहालगढ़ में शिकायत दी कि उनकी खरखौदा में जमीन है। उसका मुकदमा चल रहा है। इसे लेकर उन्होंने वकील रविंद्र से संपर्क किया। वकील के साथ सुशील प्रोसेस सर्वर काम करता था। वकील ने उन्हें सुशील से मिलवाया।
विज्ञापन

सुशील ने बताया वह उनको पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलवा देगा। सोनीपत में एक जज उनके जानकार हैं। जज की बदली अब चंडीगढ़ हो चुकी है। वह काम करा देंगे। सुशील ने बाद में उनको चंडीगढ़ में सोमबीर नामक व्यक्ति से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमबीर अपने आप को जज का गनमैन बताया। सोमबीर ने कहा कि वह पेट्रोल पंप दिलवा देगा। उसकी बातों पर उसने यकीन कर लिया। भरोसा दिलाने के लिए सोमबीर ने अपने मोबाइल से किसी से व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल करवाई। बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को जज बताया। उसने कहा कि वह पंप लगवा देगा। आप सुशील के माध्यम से ही संपर्क करें।
सबसे पहले लिए 36 लाख रुपये
अमित ने बताया कि चंडीगढ़ में सोमबीर से बात कराने के बाद सुशील उनके घर आया। सुशील ने उन्हें बताया कि 87 लाख रुपये में बात हो गई है। 36 लाख जमीन के अलग से देने होंगे। सुशील ने उनसे उनके लड़के का आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, तीन चेक व अन्य कागजात फाइल बनाने के लिए लिए।
सुशील ने उन्हें जोरासिक पार्क के साथ लगती जमीन दिखाई। वहां पर जमीन का मालिक लाला जयकुमार मौजूद था। जमीन भी उन्हें पसंद आ गई। उन्होंने लाला जयकुमार व सुशील आदि से प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा। फिर सुशील और उसकी पत्नी उनके घर किरायानामा लेकर आए।
एक रसीद दी जिसमें 30 हजार रुपये प्रतिमाह किराया का एग्रीमेंट तैयार किया गया था। जमीन के लिए उसने 36 लाख एडवांस ले लिए। इसके बाद अपने साथियों कृष्णकांत निवासी मयूर विहार सोनीपत, प्रेमचंद निवासी गांव भूरी, मंजीत निवासी मयूर विहार के बैंक खातों में विभिन्न तिथियों में 84 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए।
इसके अलावा 79,50,000 रुपये नकद दिए। सुशील ने उनको 10-15 दिन में पेट्रोल पंप का लाइसेंस आने का आश्वासन दिया। कुछ समय बाद उसने कहा कि आपके कागज का काम पूरा हो गया है लेकिन बाद में उसने अपना फोन बंद कर लिया।

अमित ने बताया कि तब उनको अहसास हुआ कि आरोपियों ने उनके साथ ठगी की है। आरोपियों ने उनसे 1 करोड़ 63 लाख 50 हजार रुपये ठगे हैं। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को विवेचना अधिकारी सुरजीत ने मुख्य आरोपी सुशील निवासी कुमासपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed