{"_id":"5c783641bdec2256646ac753","slug":"161551382081-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चलाने की मांग को लेकर छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चलाने की मांग को लेकर छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस चलाने की मांग को लेकर छात्रों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। सफीदों रूट के जागसी, बिचपड़ी, खंदराई समेत अन्य गांवों के छात्रों ने वीरवार को बस स्टैंड पर हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि सफीदों रूट पर सुबह के समय जिस बस को चलाया जाता था, उसे बंद कर दिया गया है। अब उन्हें आईटीआई व कॉलेज पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने रूट पर बस दोबारा से चलाने की मांग की।
छात्र संदीप, विकास, रविंद्र, प्रवेश, अजीत, मुकेश आदि ने बताया कि सफीदों रूट के विभिन्न गांव से छात्र आईटीआई व कॉलेज के अलावा निजी संस्थानों में पढऩे के लिए आते है। इस रूट पर सुबह के समय एक बस चलती थी जो सफीदों से गोहाना आती थी। लेकिन उसे अब बंद कर दिया गया है। उस बस में वह समय पर कॉलेज व आईटीआई में पहुंच जाते थे। लेकिन अब बस नहीं आने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वह आईटीआई व कॉलेज में समय पर नहीं पहुंच पाते है। जिससे उन्हें पढ़ाई में नुकसान हो रहा है। छात्रों ने कहा कि उन्होंने गोहाना से बस पास अपनेे गांव तक बनवा रखे है, लेकिन अब बस नहीं आने से उन्हें निजी वाहनों में पैसे देकर गांव से आना पड़ता है। छात्रों ने कहा कि अगर जल्द ही बस को नहीं चलाया गया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। छात्रों ने स्टैंड इंचार्ज विक्रम से मिलकर बस को चलाने की मांग की। उनको बताया गया कि बस जींद डिपो की थी, जिसे उन्होंने बंद कर दिया है। वह उच्च अधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान कराने की कोशिश करेंगे।