{"_id":"5c76d4d7bdec22738a475839","slug":"161551291607-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के पहलवानों ने दो स्वर्ण जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के पहलवानों ने दो स्वर्ण जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के पहलवानों ने दो स्वर्ण जीते
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 17 से 20 फरवरी तक उड़ीसा में आयोजित हुई। जिसमें प्रताप स्कूल खरखौदा के पहलवानों अनिल खेड़ी ने 65 किग्रा व नितेश जागसी ने 92 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। पदक विजेता दोनों पहलवानों का विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर प्रबंधक व साई के कुश्ती के चीफ कोच ओमप्रकाश दहिया, कुश्ती प्रशिक्षक सुनील हुड्डा, संदीप, बॉक्सर प्रशांत, वुशु खिलाड़ी सचिन ने मिठाई खिलाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साई के डायरेक्टर संजय सारस्वत, ललिता शर्मा व डिप्टी डायरेक्टर रीतू पथिक ने भी पदक विजेता खिलाड़ी, प्राचार्य समेत कोच को बधाई दी। प्रबंधक ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि प्रताप स्कूल खरखौदा में खेलों के विस्तार के लिए साई ने एक्सटेंशन सेंटर खोला हुआ है, जिसका खिलाड़ी फायदा उठा रहे हैं।