फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्टेट कुश्ती में रविंद्र व बिंदु ने जीता स्वर्ण

स्टेट कुश्ती में रविंद्र व बिंदु ने जीता स्वर्ण

Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
स्टेट कुश्ती में रविंद्र व बिंदु ने जीता स्वर्ण
स्टेट कुश्ती में रविंद्र और बिंदु ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव मदीना स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी रविंद्र व बिंदु ने सब जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन कर लिया गया है। सोमवार को दोनों खिलाड़ियों को अकादमी में सम्मानित किया गया।

रोहतक में 25 से 27 जनवरी तक सब जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जहां रविंद्र ने 60 किलो भार वर्ग और बिंदु ने 73 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। रविंद्र ने फाइनल में उत्तम को 8-4 अंकों के अंतर से पराजित किया। बिंदु ने फाइनल में झज्जर की दिपाली को 10-0 के अंतर से पराजित किया। इस दौरान संचालक पहलवान अजमेर मलिक, कोच रिंकू, पहलवान विनोद दुभेटा, डॉ. महावीर, जसवीर, सुधीर, प्राचार्य बलकेश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed