फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सरकार विकास कराने को लड़ रही, दूसरी पार्टियों को सता की चाहत: सुभाष बराला

सरकार विकास कराने को लड़ रही, दूसरी पार्टियों को सता की चाहत: सुभाष बराला

Mon, 05 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
सरकार विकास कराने को लड़ रही, दूसरी पार्टियों को सता की चाहत: सुभाष बराला

विज्ञापन
सरकार विकास कराने को लड़ रही, दूसरी पार्टियों को सत्ता की चाहत: सुभाष बराला
- सीएम की तरफ से 38 करोड़ 60 लाख की घोषणाओं पर मंजूरी मिली, 10 करोड़ से अन्य कार्य कराए जाएंगे
-बरोदा गांव में जन विश्वास रैली
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में लोकतंत्र की राय बन रही है। जनता ने चार साल में परिवारतंत्र व लोकतांत्रिक सरकार के बीच का अंतर भी देख लिया। सरकार सभी हलकों में समान रूप से विकास कार्य करा रही है। सुभाष बराला रविवार को बरोदा गांव में जन विश्वास रैली को संबोधित कर रहे थे।
सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा सरकार के कामों को देखते हुए विपक्षी दल सरकार की छवि को धूमिल करने के बहाने झूठे आरोपों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस व इनेलो को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये सत्ता की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं, जिसके लिए हर प्रकार के हथकंडे अपनाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि बरोदा की पंचायतों के मांगपत्र में शामिल सभी मांगों को सीएम ने स्वीकृति प्रदान की। मांगों को पूरा करने में करीब 38.67 करोड़ रुपये का खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने हलके के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। मुुंडलाना-जवाहरा माइनर के तहत सिंचाई समस्या के समाधान की मांग, आहुलाना रोड को फोरलेन करने, बली ब्राह्मणान, खानपुर खुर्द से पेजयल व्यवस्था, खानपुर खुर्द में पेयजल समस्या दूर करना, बुसाना-चिड़ाना मार्ग, बिचपड़ी माइनर रोड आदि मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन

मंत्री कविता जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश से भ्रष्टाचार को दूर करने का काम किया है। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश में करीब 6000 घोषणाएं की हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि देश-प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर विकास का नया रास्ता खोला गया है। केएमपी, केजीपी व नेशनल हाईवे-1 से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए फसलों के दामों में वृद्धि करते हुए बिजली के दामों में कटौती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल, चेयरपर्सन मीना नरवाल, चेयरमैन नत्था सिंह सैनी, चेयरमैन कुलदीप नांगल, वाइस चेयरमैन ललित बतरा, बलजीत मलिक, डा. ओमप्रकाश आत्रेय, आजाद सिंह नेहरा, रविंद्र दिलावर, डा. ओमप्रकाश शर्मा, गुलशनी विरमानी, इंद्रजीत विरमानी, भूपेंद्र मोर, राधिका सरस्वती, स्वामी जसमेर सिंह, बलराम कौशिक, निशांत छौक्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed