{"_id":"668821e6e1a86d3ee10cb822","slug":"16-toilets-will-be-built-five-will-be-completely-removed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120756-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 16 शौचालय बनाए जाएंगे, पांच पूर्ण रूप से हटाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 16 शौचालय बनाए जाएंगे, पांच पूर्ण रूप से हटाए जाएंगे
Fri, 05 Jul 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण की दौड़ में पिछड़ रहे नगर निगम ने शौचालयों की स्थिति बेहतर करने का निर्णय लिया है। नगर निगम की ओर से 16 शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही पांच पूर्ण रूप से शौचालय हटाए जाएंगे। इसको लेकर सफाई शाखा की ओर से बदहाल शौचालयों की सूची इंजीनियरिंग विभाग को सौंपी है। जल्द ही शौचालयों की जांच करने के लिए निगमायुक्त की तरफ से कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शौचालयों को कंडम घोषित किए जाएंगे।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके बावजूद शहर को स्वच्छ बनाने और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति बेहतर रखने में कोई प्रयास नहीं हो रहे। यही कारण है कि सार्वजनिक शौचालयों में कहीं गेट बंद नहीं होते तो कहीं पानी नहीं आ रहा। शहर में ई-टॉयलेट यानी सिक्का डालकर शौच वाली व्यवस्था भी ठप पड़ी है। इससे इस बार शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी सूची में ओडीएफ प्लस प्लस श्रेणी से सोनीपत को दूर रखा गया था। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग 121 पायदान लुढ़क कर देश में 260 वें स्थान पर पहुंच गई थी।
शहर में इन स्थानों पर है ई-टॉयलेट
- पुलिस लाइन : 02
- बस अड्डा : 02
- अग्रसेन चौक : 02
- कच्चे क्वार्टर : 02
- नगर निगम के पास 150 सार्वजनिक और डीलक्स शौचालय हैं।
वर्ष रैंकिंग
2017 243
2018 156
2019 161
2020 103
2021 235
2022 139
2023 260
निगमायुक्त के निर्देश पर तैयार की सूची
नगर निगम की सफाई शाखा ने निगमायुक्त विश्राम मीणा के निर्देश पर शौचालयों की सूची तैयार की है। सफाई शाखा ने पांच शौचालय पूर्ण रूप से हटाने का निर्णय लिया है। साथ ही 18 शौचालय नए बनाए जाएंगे। इसकी सूची तैयार करके इंजीनियरिंग शाखा को सौंपी है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर शौचालय बनाने की तैयारी
कपड़ा मार्केट, देवीलाल चौक, श्रीराम चौक, सब्जी मंडी, अग्रसेन चौक, महाराणा प्रताप चौक, बहालगढ़ चौक, आईटीआई चौक, तिरंगा चौक, पुलिस लाइन, राई में सरकारी स्कूल के पास, राई औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-12 मार्केट, विवेकानंद चौक, सिक्का कॉलोनी पुलिस चौकी, ड्रेन नंबर छह के पास
इन स्थानों से शौचालय हटाए जाएंगे
बस अड्डा, श्रीराम चौक, पुलिस लाइन, तिरंगा चौक, अग्रसेन चौक
वर्जन
निगम क्षेत्र में 16 स्थानों पर शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही पांच शौचालयों को हटाया जाएगा। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग को सूची सौंपी है। जल्द ही निगमायुक्त के निर्देश पर कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।