फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1.57 lakh metric tons of paddy has been purchased so far in the district

Sonipat News: जिले में अब तक की गई 1.57 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

Sun, 27 Oct 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
1.57 lakh metric tons of paddy has been purchased so far in the district
फोटो 18- सोनीपत की अनाज मंडी में धान की सफाई करते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले की अनाज मंडियों में धान और बाजरा की आवक बढ़ने के साथ ही खरीद में भी तेजी आई है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि अनाज मंडियों में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। मंडियों में सुचारू रूप से धान की खरीद की जा रही है।
जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई की गई है। अधिकतर क्षेत्रों में धान की कटाई जोरों पर चल रही है। यही कारण है कि मंडी में धान की आवक भी धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। अनाज मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों से आह्वान किया जा रहा है कि वह अपनी फसल साफ व सुखाकर ही लाएं, ताकि मंडी में लाते ही फसल की जल्दी खरीद करवाई जा सके। मंडी में आने वाले कई किसानों की फसल में नमी आ रही है। ऐसे में किसानों को अपनी ढेरी को सुखाना पड़ रहा है, जिससे उनकी फसल खरीद में देरी हो रही है।
विज्ञापन

पूरी तरह से की जाएगी धान व बाजरे की खरीद
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 01 एक लाख 57 हजार 612 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इनमें कॉमन धान 3064 मीट्रिक टन, ग्रेड-ए 1193 मीट्रिक टन, बासमती 5025 मीट्रिक टन व 1509 किस्म 01 लाख 48 हजार 330 मीट्रिक टन शामिल है। इसके अलावा सभी खरीद केंद्रों पर अब तक किसान 1225.8 मीट्रिक टन बाजरा लेकर पहुंचे हैं, जिसकी खरीद की जा चुकी है। उपायुक्त ने कहा कि धान व बाजरा की खरीद के लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां की गई हैं। किसान के धान व बाजरे के एक-एक दाने को खरीदा जाएगा। मंडियों व खरीद केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed