फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   टीडीआई किंग्सबरी कार्यालय में हंगामा, सुविधाएं नहीं मिलने पर आक्रोश

टीडीआई किंग्सबरी कार्यालय में हंगामा, सुविधाएं नहीं मिलने पर आक्रोश

Wed, 03 Jul 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
टीडीआई किंग्सबरी कार्यालय में हंगामा, सुविधाएं नहीं मिलने पर आक्रोश
कुंडली। टीडीआई किंग्सबरी में बिजली, पानी व सीवर समस्या से परेशान लोगों ने बिल्डर कंपनी के खिलाफ जमकर रोष जताया। रेजीडेंट रोष जताते हुए कंपनी के कार्यालय में पहुंच गए। उन्होंने वहां पर भी जमकर हंगामा किया। कंपनी कर्मियों ने हंगामे के बीच पुलिस को बुलवा लिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। इस दौरान कंपनी कर्मियों ने लोगों को लिखित में उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही रेजीडेंट अपने फ्लैट में लौट गए।
विज्ञापन

मंगलवार को कुंडली के पास स्थित टीडीआई किंग्सबरी के रेजीडेंट अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर आए। लोगों ने टीडीआई बिल्डर मालिक के खिलाफ जमकर रोष जताया। उनका आरोप था कि करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने के बाद भी यहां सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। कहने को बिल्डर कंपनी के फ्लैट है, लेकिन यहां गांवों से भी बदतर हालात है। बिजली, पानी व सीवर तक की बेहतर सुविधा के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। बार-बार कहने के बाद भी बिल्डर कंपनी के मालिक व उनके कारिंदे लोगों की सुनवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के लिए सीएम विंडो पर शिकायत की गई थी। जिसके बाद अफसरों ने आकर निरीक्षण किया था। उसके बाद भी यहां कोई समाधान नहीं हो सके।
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिन्हें उठाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। सीवर जाम के चलते लोगों की हालत बिगड़ी हुई है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई उनकी सुनवाई नहीं करता। लोगों को बीमार होने का खतरा बना रहता है। रेजीडेंट ने इस दौरान कंपनी के कार्यालय में पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिस पर कंपनी कर्मियों ने कुंडली थाना पुलिस को बुलवा लिया। पुलिस के सामने भी लोगों ने सुविधा नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। जिस पर पुलिस ने कंपनी कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस के सामने रेजीडेंट को लिखित में दिया कि जल्द लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिसके बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेजयल के लिए बाहर से मंगवाने पड़ते है टैंकर
रेजीडेंट ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में पेयजल का संकट है। जनरेटर तक काम नहीं कर रहे है। पेयजल संकट के चलते उन्हें पैसे खर्च कर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जबकि कंपनी पानी के लिए हर माह बिल वसूल रही है। बिजली नहीं आने से लोग गर्मी में बेहाल हैं। उसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

टीडीआई में रोष प्रदर्शन व हंगामे की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम वहां गई थी। लोगों ने लिखित में अपनी शिकायत दी है। साथ ही कंपनी कर्मियों ने भी लिखित में उनकी समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद लोग शांत हो गए।
सुभाष, जांच अधिकारी, कुंडली थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed