फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रामगढ़ में गेहूं के गोदाम से निकल रहे कीड़े लोगों के लिए बने मुसीबत

रामगढ़ में गेहूं के गोदाम से निकल रहे कीड़े लोगों के लिए बने मुसीबत

Mon, 17 Jun 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
रामगढ़ में गेहूं के गोदाम से निकल रहे कीड़े लोगों के लिए बने मुसीबत
गोहाना। गांव रामगढ़ में हैफेड के गोदाम लोगों के लिए परेशानी बन गए है। वहां दिनभर गोदाम से कीड़े निकलकर मकानों में घुस रहे हैं और वहां खाने-पीने के सामान में गिरने के अलावा बच्चों के कान और आंख में घुस रहे है। समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई बार अफसरों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं ग्रामीण
ग्रामीण जगदीश, शमशेर, राजेश, सुनील आदि ने बताया कि गांव के समीप हैफेड ने गेहूं का स्टॉक करने के लिए गोदाम बना रखा है। गोदाम में पुराना गेेहूं होने के कारण उसमें कीड़े अधिक हो गए है। यह कीड़े गोदाम से निकल कर गांव में पहुंच रहे हैं और गांव में अधिकतर घरों में घुस गए हैं। मकान की दीवारों से लेकर बिस्तरों तक पर कीड़े नजर आ रहे हैं। यहां तक कि पानी के मटकों सहित खाने की वस्तुओं में भी काफी कीड़े गिर जाते है। कीड़ों के कारण पूरा गांव परेशान हो चुका है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रात के समय सोते हुए एक बच्चे तर्ष के कान में कीड़े घुस गए, जिसे खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर बच्चे का उपचार कर कीड़ों को कान से बाहर निकाला। इस तरह से आए दिन बच्चों के कानों में कीड़े घुसने के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह हैफेड अधिकारियों से कई बार मांग कर चुके हैं कि वह गोदाम से निकलने वाले कीड़ों को मारने के लिए किसी दवा का छिड़काव करें। उसके बाद भी अधिकारी इस समस्या पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में कीड़ों की संख्या हैफेड के गोदाम के कारण अधिक बढ़ गई है। कीड़ों को खत्म करने के लिए हैफेड अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया।

-रविंद्र मलिक, सरपंच गांव रामगढ़।
10 जून से गोदाम में लगाए गए गेहूं के स्टॉक में दवा का छिड़काव शुरू करा रखा है। लगभग 70 प्रतिशत स्टॉक पर छिड़काव हो चुका हैं। जल्द ही पूरे स्टॉक पर छिड़काव हो जाएगा। कीड़ों को लेकर भी दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। जल्द ही गांव के लोगों को समस्या से छुटकारा मिलेगा।
-प्रवीन भारद्वाज, मैनेजर हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed