{"_id":"5cc604bcbdec22074909e6e3","slug":"151556481212-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशियों को राहुल के नाम से डर लग रहा, उनके नाम पर कोई वोट मांगने को तैयार नहीं: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशियों को राहुल के नाम से डर लग रहा, उनके नाम पर कोई वोट मांगने को तैयार नहीं: सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा/सोनीपत। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों को राहुल गांधी के नाम से डर लग रहा है। इस कारण ही उनके नाम पर कोई भी प्रत्याशी वोट मांगने को तैयार नहीं है। सीएम ने कहा कि अब जनता समझदार हो गई है, वह सोच समझकर ही अपना वोट देती है। पहले की तरह नामदार को कोई वोट नहीं देता है, अब मतदाता कामदार को वोट देते है। सीएम मनोहर लाल रविवार को खरखौदा में विजय संकल्प रैली के साथ ही सोनीपत शहर में चार जगहों पर हुए कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस के चुनावी वायदे देश की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं : सीएम
खरखौदा की सब्जी मंडी में आयोजित रैली में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में जितने वायदे किए हैं, वह देश की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं है। देशद्रोह कानून को खत्म करके कांग्रेस पार्टी देश में हालात खराब करना चाहती है। सेना के अधिकार को कम करके कांग्रेस इस देश को फिर से गुलाम कर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम देश, विकास, जन जीवन की बात करते हैं।
किसानों को इतना कभी नहीं मिला जितना इन पांच वर्षों में दिया
सीएम ने कहा कि हर घर, हर परिवार व व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ ही मुख्य धारा से जोड़ने का काम भाजपा कर रही है। लेकिन यहां कुछ लोग नाम की राजनीति कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि सिर्फ नाम से कुछ नहीं होता, क्योंकि किसी ने केएमपी पर भी नाम लिखा था जो धांधली की भेंट चढ़ गया। जबकि हमारी सरकार ने रिकॉर्ड समय में इसे बनाकर जनता को समर्पित किया। सीएम ने कहा कि किसानों को इतना कभी नहीं मिला, जितना सरकार ने पांच वर्ष में दिया।
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा पर भी साधा निशाना
सीएम ने कहा कि इसके बावजूद देश में पहली बार ऐसा चुनाव हो रहा है, जिसमें एक प्रधानमंत्री को हटाने के लिए अलग-अलग सोच के नेता एक ऐसे व्यक्ति के पीछे खड़े हुए हैं। जिसके नाम पर वोट मांगने से खुद उनकी कांग्रेस पार्टी के नेता हिचक रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र हुड्डा के सोनीपत से दिल्ली के रास्ते चंडीगढ़ जाने के बयान पर कहा कि आखिर कोई चंडीगढ़ जाने के लिए सोनीपत से दिल्ली उल्टा क्यों जाएगा।
इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, मंत्री कविता जैन, राजीव जैन, कृष्णा गहलावत, ओमप्रकाश आत्रेय, कुलदीप काकरान, प्रीतम खोखर, पवन खरखौदा आदि मौजूद रहे।
सोनीपत में इन चार जगहों पर सीएम कार्यक्रमों में पहुंचे
सीएम मनोहर लाल खरखौदा में विजय संकल्प रैली में शामिल होने के बाद सोनीपत शहर में चार जगह पर कार्यक्रमों में शामिल हुए। सीएम जोगियान धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला गुड मंडी, बस स्टैंड के पास कबीर भवन और सेक्टर 14 कम्यूनिटी सेंटर में कार्यक्रमों में पहुंचे। सेक्टर 14 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लोगों ने विस्थापन का दंश झेला है। तीन से चार पीढ़ी केवल जमीन से उठने में खपा दी और आज हर कोई अपने पैरों पर खड़ा है। इस तरह ही पीएम नरेंद्र मोदी देश की अखंडता और अस्मिता के लिए मजबूती के साथ सेना के पीछे खड़े हैं।