फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हिंदू संस्था के 1300 कर्मियों की 12 साल की ग्रेच्यूटी रिलीज, ग्रेच्यूटी पर पूरी सर्विस के लिए इंश्योरेंस भी हुआ

हिंदू संस्था के 1300 कर्मियों की 12 साल की ग्रेच्यूटी रिलीज, ग्रेच्यूटी पर पूरी सर्विस के लिए इंश्योरेंस भी हुआ

Mon, 05 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हिंदू संस्था के 1300 कर्मियों की 12 साल की ग्रेच्यूटी रिलीज, ग्रेच्यूटी पर पूरी सर्विस के लिए इंश्योरेंस भी हुआ
हिंदू संस्था के 1300 कर्मियों की 12 साल की ग्रेच्युटी रिलीज, ग्रेच्युटी पर पूरी सर्विस के लिए इंश्योरेंस भी हुआ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हिंदू शिक्षण संस्था में नई मैनेजमेंट कमेटी बनते ही कर्मियों को कई तोहफे मिल गए है और यह तोहफे कमेटी की पहली मीटिंग में प्रस्ताव पास करके दिए गए है। वहां के 1300 कर्मियों की 12 साल से रुकी हुई ग्रेच्युटी रिलीज कर दी गई है तो ग्रेच्युटी पर पूरी सर्विस के लिए इंश्योरेंस भी कराया गया है। वहीं एडहॉक पर लगे कर्मियों को जल्द ही रेगुलर कर दिया जाएगा और जिन एडिड स्कूलों का स्टाफ चला गया है, उनमें जल्द ही शिक्षकों की भर्ती होगी। इनके अलावा भी कई ऐसे प्रस्ताव पास किए गए, जिनसे संस्था में लगे कर्मियों को बड़ा फायदा होगा तो संस्था के शिक्षण संस्थानों में उनको अब नौकरी का मौका मिल सकता है।
हिंदू शिक्षण संस्था की नई मैनेजमेंट कमेटी 25 फरवरी को बनी है, जिसके बाद कमेटी ने पहली ही मीटिंग में कई फैसले लिए है। सबसे बड़ा फैसला 1300 कर्मियों की 12 साल की बाकी ग्रेच्यूटी को जारी करने का लिया गया है। सरकार ने 1997 से ग्रेच्युटी देने का आदेश दिया था, लेकिन संस्था में यह ग्रेच्युटी 2009 से शुरू की गई थी। इस तरह 12 साल की ग्रेच्युटी कर्मियों को नहीं मिल रही थी, जिसमें उनका हर साल के हिसाब से लगभग 15 दिन का वेतन होता है। यह ग्रेच्युटी उनको जल्द ही मिल जाएगी। वहीं संस्था ने एक बड़ा फैसला लिया है कि कर्मियों की ग्रेच्युटी पर पूरी सर्विस के लिए इंश्योरेंस कराया जाए। इसमें किसी भी कर्मी की नौकरी के दौरान मौत हो जाती है तो उसे इंश्योरेंस कंपनी की ओर से उस समय तक की ग्रेच्युटी मिलेगी, जबतक उस कर्मी की नौकरी पूरी होनी थी। इसके लिए संस्था का एलआईसी के साथ करार हुआ है। संस्था में पिछले काफी समय से एडहॉक पर लगे लगभग 300 कर्मियों के दिन भी जल्द ही बेहतर होने वाले है, जिनको अगले एक या दो महीने के अंदर ही रेगुलर कर दिया जाएगा। यह फैसला भी कमेटी ने लिया है, लेकिन इस दायरे में वह कर्मी ही आएंगे जिनका कार्य बेहतर रहता है। इस तरह संस्था में काम कर रहे लगभग 1600 कर्मियों को जल्द कई तोहफे मिल जाएंगे।
विज्ञापन

--
एसएम हिंदू व हिंदू कन्या में रखे जाएंगे 87 शिक्षक
हिंदू शिक्षण संस्था के एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोनों के टीचिंग स्टाफ को सरकार ने अपने अधीन कर लिया था। जिससे इन दोनों स्कूलों में शिक्षक नहीं है और इस समय किसी तरह काम चलाया जा रहा है। इसको देखते हुए मार्च के आखिर तक दोनों स्कूलों में 87 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एजुकेशन सिटी में मेडिकल कालेज खोलने की तैयारी
हिंदू शिक्षण संस्था के अभी तक 17 संस्थान चल रहे है और संस्था ने कई साल पहले राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में एक प्लॉट लिया था। उसे मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए लिया गया था, लेकिन संस्था ने कुछ समय पहले उस प्लॉट को सरेंडर करने की बात कही थी। अब संस्था ने उस प्लॉट को सरेंडर करने से इंकार कर दिया है और उसके इन्हांसमेंट की लगभग 13 करोड़ रुपये की राशि भी विभाग में जमा करा दी गई है। क्योंकि संस्था की ओर से अब वहां मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी कर दी गई है।

--
मैनेजमेंट कमेटी ने लगभग 1600 कर्मियों की बेहतरी के लिए कई फैसले लिए है और उन फैसलों को एक महीने के अंदर ही पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। हिंदू शिक्षण संस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए जोरों से काम चल रहा है। ग्रेच्युटी जारी कर दी गई है तो ग्रेच्युटी पर पूरी सर्विस के लिए इंश्योरेंस कराया जा रहा है। एडहॉक पर लगे कर्मियों को रेगुलर किया जा रहा है। इस तरह ही काम होता रहेगा।
-पवन कुमार गुप्ता, प्रधान हिंदू शिक्षण संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed