फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1 दिसंबर से खाद की ऑनलाइन बिक्री होगी, ब्लाक स्तर पर कमेटी गठित

1 दिसंबर से खाद की ऑनलाइन बिक्री होगी, ब्लाक स्तर पर कमेटी गठित

Sat, 25 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
1 दिसंबर से खाद की ऑनलाइन बिक्री होगी, ब्लाक स्तर पर कमेटी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। 1 दिसंबर से दुकानदारों को पीओएस के माध्यम से ही ऑनलाइन खाद की बिक्री करनी होगी। कृषि अधिकारियों ने सरकार के आदेश को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए ब्लाक स्तर पर कमेटी गठित कर दी है। अगर कोई दुकानदार सीधे खाद की बिक्री करता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को सोनीपत रोड स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में एसडीओ राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में ब्लाक स्तर पर कमेटी गठित की गई। कमेटी में खंड कृषि अधिकारी, एक कृषि विकास अधिकारी और एक प्रमुख दुकानदार को शामिल किया गया। मेहरा ने कहा कि कमेटी के पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से खाद व बीज विक्रेताओं से संपर्क करें और सरकार के आदेशों से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि पीओएस मशीन से ही एक दिसंबर से खाद की बिक्री करनी होगी। खाद खरीदने के लिए किसानों को आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। इससे खाद पर मिलने वाला अनुदान सीधा किसानों के खाते में जाएगा। अगर कोई दुकानदार सीधे खाद की बिक्री करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed