फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पशु व्यापारियों पर हमला कर 60 हजार व बाइक लूटी

पशु व्यापारियों पर हमला कर 60 हजार व बाइक लूटी

Sun, 08 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पशु व्यापारियों पर हमला कर 60 हजार व बाइक लूटी
दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सनपेड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हमलावर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
गन्नौर।
गांव सनपेड़ा-खेड़ी तगा रोड पर दो पशु व्यापारियों से मारपीट कर दो बदमाश 60 हजार रुपये की नकदी व बाइक लूटकर फरार हो गए। घायल पशु व्यापारियों का गन्नौर अस्पताल में उपचार कराया गया। पशु व्यापारियों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। साथ ही उन्होंने दो संदिग्धों के नाम पर भी पुलिस को बताए है। पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया है।

गांव बेगा निवासी गुलफाम व मौजी पशुओं का व्यापार करते हैं। शुक्रवार को वह पशु खरीदने के लिए बाइक पर सवार होकर सनपेड़ा से खेड़ी तगा की तरफ जा रहे थे। जब वह सनपेड़ा से आगे पहुंचे तो इसी दौरान दो युवकों ने उनकी बाइक को रूकवा लिया। उन्होंने गुलफाम व मौजी को टैक्स देने को कहा। जिस पर उन्होंने टैक्स के बारे में पूछा तो उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने मौजी की जेब फाड़कर उसमें रखे 60 हजार 500 रुपये निकाल लिए। बाद में वह उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। गुलफाम व मौजी ने उनके चंगुल से छूटते ही भागकर अपनी जान बचाई। वह गन्नौर अस्पताल में पहुंचे और अपना उपचार कराया। उन्होंने मामले की सूचना जीटी रोड गन्नौर पुलिस चौकी को दी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच। पशु व्यापारियों ने बताया कि उन्हें मालूम हुआ कि उनसे लूटपाट करने वाले गांव सनपेड़ा निवासी मंजीत व सुरेंद्र हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के साथ ही मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही
पशु व्यापारियों ने दो युवकों पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर इसका पटाक्षेप किया जाएगा।
- देवेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी, गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed