{"_id":"59c2b92d4f1c1b20688b5ab4","slug":"151505933613-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन इंडोर गेम्स में रेफरी होंगे सत्यदेव मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन इंडोर गेम्स में रेफरी होंगे सत्यदेव मलिक
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। एशियन इंडोर मार्शल आर्ट्स गेम्स में रोहतक के मोखरा गांव के रहने वाले सत्यदेव मलिक रेफरी के रूप में जाएंगे। उनको युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से कुश्ती रेफरी बनाया गया है। इसके लिए भारतीय कुश्ती संघ ने पत्र जारी कर दिया है। तुर्कमेनिस्तान में होने वाले इन गेम्स के लिए सत्यदेव मलिक 21 सितंबर को रवाना होंगे। उनको रेफरी बनाए जाने से उनके परिवार के लोग उत्साहित है।
रोहतक के रहने वाले सत्यदेव मलिक अंतर्राष्ट्रीय रेफरी है। वे पहले यूथ ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप, सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप आदि में रेफरी रह चुके हैं। उनको कुश्ती के रेफरी का बड़ा अनुभव है। इसके लिए उनका नाम सबसे आगे आता है। अब उनको तुर्कमेनिस्तान में खेले जा रहे एशियन इंडोर मार्शल आर्ट्स गेम्स में रेफरी बनाया गया है। वहां 22-27 सितंबर तक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती के मुकाबले खेले जाएंगे।