फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बस में पांच सवारी बैठाकर एक घंटे पहले दौड़ाई, चालक व परिचालक सस्पेंड

बस में पांच सवारी बैठाकर एक घंटे पहले दौड़ाई, चालक व परिचालक सस्पेंड

Sat, 22 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बस में पांच सवारी बैठाकर एक घंटे पहले दौड़ाई, चालक व परिचालक सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
सोनीपत से खानपुर रूट पर तय समय से एक घंटा पहले बस दौड़ाने के मामले में जीएम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए चालक व परिचालक को सस्पेंड कर दिया। जांच के दौरान सामने आया कि बस लेकर जाते समय सोनीपत बस अड्डे से बस में पांच सवारी खानपुर के लिए बैठाई गई तो वहां से आते समय छह सवारी ही बस में मिली। वहीं रास्ते में किसी भी स्टैंड पर बस को नहीं रोका गया।
जीएम जोगेंद्र सिंह रावल ने बताया कि सोनीपत बस अड्डे से खानपुर कलां के लिए शाम को पौने छह बजे बस चलने का समय है। बुधवार को चालक प्रवीन कुमार व परिचालक रफीक अली सोनीपत बस अड्डे से निर्धारित समय से एक घंटा पहले करीब पौने पांच बजे खानपुर की तरफ बस को ले गए। इससे पौने छह बजे खानपुर के लिए जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब पौने छह बजे खानपुर के लिए बस नहीं चली, यह पूरा मामला प्रकाश में आया। इसकी जांच कराने पर पता चला कि खानपुर के लिए पौने पांच बजे सोनीपत बस अड्डे से रवाना हुई बस में पांच सवारी थी तो उस बस में वापसी में केवल छह सवारी बैठी थी। यहां तक कि उस बस को रास्ते में किसी भी स्टैंड पर नहीं रोका गया। मामले की जांच पूरी होने पर फाइल जीएम के पास पहुंची। जीएम जोगेंद्र रावल ने कार्रवाई करते हुए चालक प्रवीन कुमार व परिचालक रफीक अली को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


यूनियन ने लगाए डीआई पर आरोप
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो सचिव नवीन राणा ने कहा कि बस के चलने का समय पौने छह बजे का है। यह गाड़ी मोई तक ही जाती है, लेकिन मौखिक तौर पर डीआई बस को एक घंटा पहले बस अड्डे से रवाना कर रहे है। मोई गांव में बस का नाइट स्टे होता है। डीआई की गलती से यह मामला हुआ है। विभाग के अधिकारियों द्वारा टाइम टेबल में धांधलेबाजी की जा रही है। निरीक्षकों द्वारा जीएम को सौंपी गई रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस में पांच सवारी बैठाकर एक घंटे पहले दौड़ाई, चालक-परिचालक सस्पेंड
सोनीपत बस अड्डे से शाम 5.45 वाली बस को 4.45 पर ही खानपुर ले गया चालक
खानपुर तक रास्ते में भी नहीं रोकी गई बस, वापस भी केवल छह सवारी लेकर आए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed