{"_id":"595d37e24f1c1b87098b46d7","slug":"151499281378-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर भाकियू की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर भाकियू की बैठक
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक बुधवार को जाट धर्मशाला में हुई। वहां सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से किसानों की समस्या का समाधान कराने की मांग की गई। किसानों ने रेलवे पुल से राजलू गढ़ी गांव की तरफ जाने वाली 500 मीटर की सड़क को पक्का करवाने, गन्नौर में खुबडू रोड पर अवैध रूप से डाली गई रोड़ी और डस्ट को हटवाने के साथ ही बड़ी एचएसआईडीसी के लिए अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा सरकार से जल्द देने की मांग की। अनाज मंडी गोहाना में 10 जुलाई को सोनीपत, झज्जर, रोहतक जिले के किसानों की विशेष बैठक होगी। इसमें नौ अगस्त को होने वाले किसान आंदोलन पर विचार किया जाएगा। इस दौरान जयभगवान मलिक, नफेसिंह, रोहताश बैनीवाल, रामकिशन, रामधन, राजेन्द्र मलिक, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।