{"_id":"676da70a0649765d3e039924","slug":"150-patients-are-reaching-the-dialysis-center-of-medical-college-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129891-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डायलिसिस केंद्र में पहुंच रहे 150 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डायलिसिस केंद्र में पहुंच रहे 150 मरीज
Fri, 27 Dec 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में गुर्दा मरीजों के लिए सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) के तहत डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सात बिस्तरों के इस केंद्र में हर महीने केवल 150 मरीज डायलिसिस कराने पहुंच रहे हैं। अब गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को डायलिसिस सेंटर में मुफ्त में डायलिसिस करने की जानकारी दी जाएगी।
जिले में गुर्दा मरीजों के लिए जिला नागरिक अस्पताल व बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डायलिसिस केंद्र संचालित किया जा रहा है। इनमें सामान्य गुर्दा रोगी, हेपेटाइटिस-सी और हेपेटाइटिस-बी से संबंधित मरीजों की डायलिसिस की जाती है। सरकार की तरफ से आरक्षित वर्ग के लिए मुफ्त में डायलिसिस की सुविधा शुरू की जा चुकी है। डायलिसिस केंद्र के प्रबंधक विकास दहिया ने बताया कि डायलिसिस मुफ्त में सुविधा की जानकारी नहीं होने के चलते कम संख्या लोग पहुंच रहे हैं। अब विभाग गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित लोगों को जागरूक करेगा, कि हर वर्ग के लिए मुफ्त में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
आरक्षित वर्ग को झंझट खत्म
सरकार की तरफ से पहले बीपीएल, एससी, एसटी वर्ग, हरियाणा सरकार के कर्मियों, दिव्यांगों का निशुल्क डायलिसिस किया जाता था। इसके अलावा आयुष्मान योजना के तहत भी डायलिसिस मुफ्त में की जा रही थी। सरकार ने अब आरक्षित वर्ग की औपचारिकता को खत्म कर दिया है। हरियाणा का रहने वाला गुर्दा मरीज मुफ्त में डायलिसिस करा सकता है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में सात बिस्तर का डायलिसिस केंद्र पीपीपी मोड से शुरू कराया है। अभी मरीजों की संख्या कम है। आवश्यकता पड़ने पर बिस्तरों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। जिन मरीजों को डायलिसिस की आवश्यकता है वह खानपुर कलां स्थित अस्पताल में आकर डायलिसिस करा सकते हैं।
- डाॅ. जगदीश चंद्र दुरेजा, निदेशक, भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां