फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   15 years old Sayanmprabh will take diksha today in Gohana

15 साल के संयमप्रभ आज लेंगे दीक्षा, पूर्व संध्या पर दूल्हे की तरह सजे

Fri, 17 Jan 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
15 years old Sayanmprabh will take diksha today in Gohana
दूल्हे के वेष में मुमुक्षु संयमप्रभ का तिलक करते जैन श्रद्धालु। - फोटो : Sonipat
गोहाना। गच्छाधिपति प्रकाश चंद महाराज के पावन सानिध्य में आज शेर-ए-हिंद सुंदर मुनि मुमुक्षु संयमप्रभ को वजीरपुरा गांव स्थित टीपीएस पब्लिक स्कूल में जैन मुनि के रूप में दीक्षित करेंगे। इस दीक्षा की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को संयमप्रभ को दूल्हे की तरह सजाया गया, जिसमें जैन श्रद्धालुओं ने उनका तिलक से अभिनंदन किया। जैन धर्म में किसी मुमुक्षु की दीक्षा से पहले एक युवा के विवाह की भांति सभी रस्में निभाई जाती है, ताकि सांसारिक जीवन को अलविदा कहने के बाद कोई अरमान बाकी न रहे। संयमप्रभ 15 साल के हैं, जब वह 9 साल के थे तब करनाल से आए उनके अभिभावक गच्छाधिपति व शेर-ए-हिंद के श्रीचरणों में समर्पित कर गए थे। तब से वह वैराग्य की अवधि का पूर्ण निष्ठा से यापन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

दीक्षा के लिए उनके आध्यात्मिक माता-पिता की भूमिका लुधियाना के एलिजा जैन व राजन जैन निभा रहे हैं। संयमप्रभ की दीक्षा से पहले 7 बाण गांव लाखू बुआना के ओम प्रकाश जैन, आंवली गांव के उग्रसेन जैन, लाठ गांव के पंकज गोयल, वजीरपुरा गांव के रामकुमार व ईश्वर सिंह, टीपीएस पब्लिक स्कूल की एमडी प्रतिभा जैन व एसएसएस जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश जैन के यहां सम्पन्न हुए। जबकि आखिरी बाण शुक्रवार को वेद प्रकाश जैन व लता कुसुम जैन के पुरानी अनाजमंडी स्थित निवास पर आयोजित हुए। जिसमें दिल्ली जैन महासंघ के पूर्व अध्यक्ष कश्मीरी लाल जैन और उनकी पत्नी उर्मिल जैन, एसएसएस जैन सभा के अध्यक्ष अशोक जैन, गोहाना टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन, सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ के अध्यक्ष प्रवीण गोयल आदि भी आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। शाम के समय टीपीएस पब्लिक स्कूल में मेहंदी की रस्म हुई। इस दौरान राम कुंवार जैन, नरेंद्र बंसल, विजय मग्गों, नरेद्र गहलावत, मनीष जैन, श्रीनिवास जैन, वीरेंद्र जैन, ईश्वर ठाकुर जुलाना, सुरेश जैन शामड़ी, जोगेंद्र बजाज, सरिता जैन, नीलम जैन, उमा जैन, आरती जैन, संतोष जैन, कविता बजाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed