{"_id":"6335f247dc9d8354864484c7","slug":"15-trips-taking-5-buses-on-khanpur-route-still-students-forced-to-hang-on-to-travel-sonipat-news-rtk659483234","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपुर रूट पर 5 बसें लगा रही 15 फेरे, फिर भी लटककर सफर करने को विवश विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपुर रूट पर 5 बसें लगा रही 15 फेरे, फिर भी लटककर सफर करने को विवश विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत-खानपुर रूट पर यात्रियों के हिसाब से बसों की संख्या कम होने का खामियाजा लोगों के साथ विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। छात्राओं के लिए चलाई गई विशेष बस भी एक माह से बंद है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को बसो की खिड़कियों पर लटककर जान जोखिम में डालते हुए सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने इस रूट पर सुबह व दोपहर को अतिरिक्त बस चलाने की मांग की है।
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सोनीपत-खानपुर रूट पर 5 बसें चलाई जा रही हैं जो दिन में 15 फेरे लगाती है। इस रूट पर हर घंटे एक बस रवाना की जा रही है। सुबह व दोपहर को स्कूल-कॉलेज के समय यात्रियों की संख्या अधिक हो जाती है जिससे बस में भीड़ अधिक होने पर विद्यार्थियों को लटककर सफर करना पड़ता है। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर इस रूट पर सुबह व दोपहर को अतिरिक्त बस चला दी जाए तो जान जोखिम में डालकर सफर करने से बच सकते हैं।
इन रूटों से चलाई जा रही बसें
सोनीपत से खानपुर कलां रूट पर 5 बसें चलाई जा रही है। इनमें 4 बसें सोनीपत से जाहरी, ठरू, सांदल खुर्द, चटिया औलिया, पुरखास, मोई माजरी, कैलाना, दुबेटा, कासंडी होते हुए खानपुर कलां जाती है। जबकि एक बस सोनीपत से करेवड़ी, जुआं, ट्राली, बोहला, रोलद, सरगथल, कासंडी होते हुए खानपुर कलां पहुंचती है। इस बसों से रूट पर आने वाले लोगों को सुविधा तो मिल रही है, लेकिन स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
छात्राओं के लिए चलाई जा रही बस की बंद
रोडवेज ने छात्राओं को यातायात की बेहतर सुविधा देने के लिए लड़कियों के लिए विशेष बस चलाई थी। यह बस सोनीपत से कैलाना तक जाती थी। लड़कियों के लिए चलाई विशेष बस से छात्राओं व महिलाओं को फायदा मिल रहा था लेकिन इस बस को करीब एक महीने पहले बंद कर दिया गया। ऐसे में महिलाओं व छात्राओं को भीड़ के बीच सफर करना पड़ रहा है। छात्राओं को भी अक्सर बस की खिड़की पर लटककर सफर करने को विवश होना पड़ता है।
अब फ्लाइंग टीम करेगी निगरानी
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सोनीपत-खानपुर कलां रूट पर विद्यार्थियों के सामने आने वाली परेशानी को दूर करने के लिए इस रूट पर फ्लाइंग टीम तैनात की है। यह टीम बसों की खिड़कियों पर सफर करने वाले यात्रियों व बस चालकों पर निगरानी रखेगी। रोडवेज महाप्रबंधक के निर्देश पर टीम रोजाना शाम को दिन भर की गतिविधि की रिपोर्ट बस अड्डे पर देगी। यही नहीं अगर किसी बस में यात्री खिड़की पर लटककर सफर करते मिले तो बस को रुकवाकर यात्री को अंदर जगह दिलाने का भी काम करेगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे जहां व्यवस्था दुरुस्त होगी, वहीं लापरवाही बरतने वाले चालकों पर भी अंकुश लगेगा।
सोनीपत से खानपुर रूट पर हर घंटे बस सेवा दी जा रही है। विद्यार्थियों के सामने बसों की कमी का मामला संज्ञान में नहीं है। इस रूट पर अगर बसों की कमी है तो 2 और अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इस रूट पर पहले से चलने वाली बसों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। अगर चालक-परिचालक लापरवाही बरत रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों के सामने किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।